Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

नगर परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व पार्षद समेत तीन नेता भाजपा में शामिल

शिमला || बिलासपुर में चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, नगर परिषद चुनावों की घोषणा के साथ बिलासपुर में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के तीन वरिष्ठ कार्यकर्ता—अनिल हैप्पी, अजय चंदेल और पूर्व पार्षद निर्मला राणा—ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में त्रिलोक जमवाल की मौजूदगी में सभी का स्वागत किया गया।

विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों से असंतुष्ट हैं और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने इसे राजनीतिक बदलाव की शुरुआत बताते हुए दावा किया कि आने वाले दिनों में और भी नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने नगर परिषद चुनावों में भाजपा की मजबूत जीत का भरोसा जताया।

 

Related posts

मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए इंदौर में चल रहा इवेंट

jansamvadexpress

इंदौर हादसा मरने वालो की संख्या 36 हुई , लोगो ने मुख्यमंत्री का किया विरोध

jansamvadexpress

युक्रेन और रूस के बिच नहीं थम रहा युद्ध : यूक्रेन ने 3 दिन में रूस का दूसरा पुल उड़ाया

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token