Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयव्यवसाय

बेंगलोर के बाद अब कोलकाता में एमपी सरकार का निवेशको से संवाद : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज कोलकाता में करेंगे उद्योगपतियों से चर्चा

प्रदेश में बंगाली साड़ियों और वस्त्रों के कारोबार में निवेश के साथ इस्पात और अन्य उद्योगों की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब मुंबई, कोयंबटूर और बेंगलुरु के बाद कोलकाता में इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित करने पहुंचेंगे। सीएम यादव इस दौरान पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्लास्टिक, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर के उद्योगपतियों के साथ संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम निवेशकों को प्रमुख स्टेक होल्डर्स के साथ जुड़ने, वन-टू-वन चर्चाओं में भाग लेने और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ नेटवर्क बनाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

कोलकाता इस्पात, प्लास्टिक, खाद्य प्र-संस्करण, फार्मास्यूटिकल्स और वस्त्र जैसे विविध क्षेत्रों के साथ देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में से एक है। प्रस्तावित इंटरएक्टिव सत्र में पश्चिम बंगाल क्षेत्र में स्थित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंटरएक्टिव सेशंस में उद्योगपतियों के समक्ष मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और आर्थिक विकास को सतत बढ़ावा देने के लिए सरकार के दृष्टिकोण और नवचारों को रेखांकित करते हुए अपनी बात रखेंगे।

Related posts

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- ईरान एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने को तैयार

Sadhguru Gets Protection From Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव के पक्ष में दिया आदेश, जानिए पूरा मामला

Jansamvad Express Digital

HMPV की चीन में दस्तक : भारत में पाया गया HMPV का पहला केस , 08 महीने का बच्चा आया पॉजिटिव

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page