Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

भाजपा से उज्जैन उत्तर प्रत्याशी का वार्ड 21 और 22 में हुआ जनसंपर्क कहा उज्जैन उत्तर में विकास की इबारत लिखी जा रही है – अनिल जैन कालूहेड़ा

उज्जैन। उज्जैन उत्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा ने वार्ड क्रमांक 21 व 22 में शनिवार को कार्यकर्ताओ के साथ जनसंपर्क किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं सहित आमजन उपस्थित रहे। जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों ने गर्मजोशी के साथ पुष्पवर्षा और आतिशबाजी कर भाजपा प्रत्याशी अनिल जैन का स्वागत किया।

जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार जनसंपर्क के दौरान उज्जैन उत्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि उज्जैन के विकास का जो संकल्प हमने मिलकर देखा है, उसे पूरा करने की शुरुआत हो चुकी है। आपके आशीर्वाद से आज उज्जैन विकास की करवट बदल रहा है। जिस उज्जैन को सबसे पिछड़े शहर के रुप में जाना जाता था, उसमें अब विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। वह दिन दूर नहीं जब भोपाल-इन्दौर की तर्ज पर उज्जैन का नाम भी महानगरों की कतार में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा विकास की राजनीति करती है, क्योंकि इसकी चाल, चरित्र और चेहरा सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी और सर्वजन का हित करने वाला है, मैं हर पल आपका सेवक बनकर आपके साथ ही रहूंगा। श्री अनिल जैन कालूहेड़ा का जनसंपर्क वार्ड 21 व 22 में प्रातः 9 बजे गणगौर दरवाजे से प्रारंभ होकर दानीगेट, कार्तिक चौक, सिंहपुरी, पानदरीबा, मगरमुहा, ख़टीकवाड़ा, छोटा तेलीवाड़ा, ढाबा रोड़, पटनी बाजार, कुमावत धर्मशाला होते हुए शगुन गार्डन पर समापन हुआ ।


इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, जगदीश अग्रवाल, सोनू गेहलोद, ओम अग्रवाल, हेमंत वर्मा, सोनल जोशी, घनश्याम शर्मा, पं. गिरीश शास्त्री, प्रकाश शर्मा, विनीता शर्मा, अजय तिवारी, गणेश गोड़, महेंद्र रघुवंशी, मुक्तक गोस्वामी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी उज्जैन उत्तर विधानसभा मीडिया संयोजक अपूर्व देवड़ा ने दी ।

Related posts

सिंहस्थ 2028 को लेकर कलेक्टर ने की संतो के साथ बैठक

Jansamvad Express Digital

दो दिन में इस्तीफा देंगे केजरीवाल : पार्टी कार्यलय पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए किया एलान

Jansamvad Express Digital

`नलखेड़ा में बड़ा हादसा: बगलामुखी मंदिर के पास बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 7 ओडिशा के निवासी`

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page