Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यव्यवसाय

भोपाल नगर निगम स्क्रेप व्यापारियों को ऑनलाइन जोड़ने की तेयारी में

भोपाल में कबाड़ खरीदने वाले अब डिजिटल स्क्रेपर बनेंगे। वे स्क्रैप के बिजनेस से ऑनलाइन जुड़ेंगे और नेटवर्क मजबूत करेंगे। इसके लिए नगर निगम शनिवार को उन्हें ट्रेनिंग भी देगा।

देश की सबसे स्वच्छ राजधानी और स्वच्छ सर्वेक्षण में देशभर में 5वां स्थान हासिल करने वाला भोपाल स्वच्छता एवं कचरा मैनेजमेंट को लेकर इनोवेशन कर रहा है। इसके साथ अब अगला कदम कबाड़ीवालों को एकसाथ जोड़कर एक मंच देना है। इसके लिए शनिवार को पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित हिंदी भवन में ट्रेनिंग दी जाएगी।

ट्रेनिंग में यह बताएंगे
शहर में कबाड़ा व्यवसायियों का रजिस्ट्रेशन कर नेटवर्क से जोड़ने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण, स्पाट फाइन आदि संबंधी नियमों के प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। वहीं, कबाड़ व्यवसायियों के उत्थान के लिए के लिए नगर निगम व ‘द कबाड़ीवाला’ द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत ड्राय वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट व सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्माकोल की रिसायकल के माध्यम से स्टार्टअप के लिए यह ट्रेनिंग दी जाएगी।

यह होगा फायदा
सभी का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। व्यापार को डिजिटल करने, लेखा-जोखा को ऑनलाइन करने, नेटवर्क मजबूत करने, इनकम बढ़ाने और कचरा मैनेंजमेंट के नियम भी पता चल सकेगा।

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह द्वारा शुरु की लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 1 हजार रुपए के स्वीकृती- पत्रों का किया वितरण।

पांच ताले तोड़कर मंदिर में घुसे चोरों ने जैन मंदिर में धावा बोल दिया

Jansamvad Express Digital

1500 डमरू बजाकर उज्जैन तोड़ेगा New York का रिकार्ड: जबकि बरेली में हुए संघ के कार्यक्रम में बज चुके है 10008 डमरू

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page