Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में धनतेरस पर बरसेगा धन , कार बाइक और प्रापर्टी की बम्पर बिक्री

भोपाल | पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। इससे पहले राजधानी के बाजारों में ग्राहकों की रौनक है। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना काल के बाद पहली बार ऐसी रौनक है। इसके चलते ही शुक्रवार को धनतेरस पर धन भी खूब बरसेगा। 1200 कारें, 5 हजार बाइक बिकेंगी, तो 400 से ज्यादा प्रॉपर्टी के सौदे भी होंगे। अपने मनपसंद मॉडल की कार-बाइक की बुकिंग एक महीने पहले से हो चुकी है। सराफा, बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में भी खूब कारोबार होगा।

फेस्टिवल के चलते पुराने शहर के बाजार हो या न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट, कोलार, बिट्‌टन मार्केट। सभी बाजार ग्राहकों से आबाद हैं। कारों के शोरूम पर गुरुवार को लोग मनपसंद मॉडल की गाड़ी की बुकिंग कराते हुए दिखाई दिए।

Related posts

47 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

Jansamvad Express Digital

अमिताब बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबियत स्टेबल : भोपाल के अस्पताल में भर्ती ,बेटी जया और अभिषेक भोपाल आए

भोपाल में भाजपा ने सात में से 5 सीट पर जीत हासिल की 02 सीट पर कांग्रेस काबिज

Leave a Comment