Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

महाराष्ट्र और कर्णाटक में NIA का छापा

नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) ने शनिवार सुबह देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 44 ठिकानों पर छापे मारे। छापेमारी के बाद एजेंसी ने पुणे से 13 लोगों को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है ये लोग आतंकी संगठन ISIS से जुड़े हैं।

NIA ने महाराष्ट्र के 43 और कर्नाटक के एक ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। सबसे ज्यादा ठाणे रूरल में 31 जगहों, पुणे में दो, ठाणे सिटी में 9, भयंदर में एक और कर्नाटक में एक-एक जगह पर रेड की

जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, ISIS से जुड़े एक नेटवर्क को ढूंढ निकाला है, जो भारत में ISIS की विचारधारा को फैलाने की कोशिश कर रहे थे। इस पूरे नेटवर्क को विदेश में बैठे हैंडलर्स चला रहे थे।

इनका मकसद भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना था। ये लोग भारत में ISIS विचारधारा से प्रभावित युवाओं को अपने संगठन में शामिल करते थे। इन्हें IED बनाने की ट्रेनिंग दी जाती थी।

Related posts

झारखण्ड में फिर एक बार हेमंत सोरेन सरकार , 13 वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से भारतीय सिनेमा और संगीत जगत में शोक:आज शाम राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

Jansamvad Express Digital

देखते ही देखते चलने लगे लाठी डंडे और पत्थर , दूकान दार और किराएदार के बिच हुआ विवाद

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page