Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ग्लोबल लीडर अप्रूवल लिस्ट में 76% रेटिंग पर मोदी तो 40% रेटिंग के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति सातवें स्थान पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल लीडर्स की लेटेस्ट अप्रूवल रेटिंग लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। उन्हें लगातार तीसरी बार 76% अप्रूवल रेटिंग मिली है।

इससे पहले सितंबर और अप्रैल में जारी आंकड़ों में पीएम मोदी को 76% रेटिंग मिली थी। जबकि फरवरी में पीएम मोदी को 78% अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता माना गया था।

ताजा लिस्ट में 66% रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर और तीसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट हैं, उन्हें 58% रेटिंग मिली है।

इस लिस्ट में 49% रेटिंग के साथ ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा चौथे स्थान पर हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति 40% रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर हैं, जो मार्च के बाद उनकी सर्वोच्च रैंकिंग है।

यह सर्वे अमेरिकी कंसल्टिंग फर्म मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से किया है, जिसमें दुनिया के 22 नेताओं को शामिल किया गया था। इस सर्वे के लिए 6-12 सितंबर 2023 तक आंकड़े जुटाए गए। जिसमें सिर्फ 18% लोगों ने पीएम मोदी को डिसअप्रूव किया।

डिसअप्रूव रेटिंग में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो टॉप पर हैं। उन्हें 58% डिसअप्रूव रेटिंग मिली है। इसे खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या के बाद भारत के साथ कनाडा के कूटनीतिक मतभेद का नतीजा माना जा रहा है। वहीं, इटली की प्रधान मंत्री जियॉर्जिया मेलोनी को 52% डिसअप्रूव रेटिंग मिली।

Related posts

जम्मू कश्मीर में जल्द चुनाव की तारीखों का होगा एलान : आज चुनाव आयोग की टीम जम्मू कश्मीर में

उज्जैन जल संकट: रविवार को पूरे शहर में नहीं आएगा पानी, निगम ने की पानी स्टोर करने की अपील

Jansamvad Express Digital

लता मंगेशकर सम्मान प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को दिया:सिंगर बोले-वह मेरे लिए मां के समान थीं। 

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page