Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

महिला एस आई ने कहा घर जाओ नहीं तो पुलिस की लठमार होली होगी शुरू , सोशल मीडिया पर वायरल वीडिओ

इंदौर में होली पर एक महिला एसआई को अनाउंसमैंट कर लोगों को समझाइश देना भारी गया। अनाउंसमैंट के दौरान महिला एसआई ने ऐसा कुछ बोल दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने एसआई के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए।

दरअसल, मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। यहां पदस्थ एसआई खुशबू परमार कल यानी सोमवार को होली पर क्षेत्र में राउंड पर थी। इस दौरान वे गाड़ी में से ही सेट के माध्यम से लोगों को समझाइश दे रही थी।

परमार ने समझाइश देते हुए कहा कि “जनता से निवेदन है, आचार संहिता का ध्यान रखे। अपने-अपने घर चले जाए। 4 बजे तक होली खेलने का समय निर्धारित किया गया था। अपने घर पर रहे वरना पुलिस द्वारा लट्‌ठ मार होली का आयोजन किया जाएगा।”

लट्‌ठ मार होली कहते हुए वो मुस्कुरा भी रही थी। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसके बाद कमिश्नर, डीसीपी ने खुशबू परमार पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Related posts

यूपी के बाद एमपी भाजपा सरकार में घमासान: कांग्रेस से आए नेताओ को मिला मंत्री पद , भाजपा के वरिष्ठ विधायक घर बैठे

Jansamvad Express Digital

BSP नेता की हत्या के मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

सीमावर्ती राज्यों से लगी RTO की चेक पोस्ट की व्यवस्थाओ में होगा बदलाव : शिकायतों पर होगी सख्त कार्यवाही

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment