Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सिवनी मालवा में हुआ भव्य स्वागत-रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब

भोपाल || नर्मदापुरम-  मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में 972 करोड़ से अधिक लागत के 72 किलोमीटर लंबे नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे-67 का उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य के भूमि-पूजन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री और नर्मदापुरम के प्रभारी राकेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर के प्रसिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान श्री राम एवं भगवान बजरंगबली का विधि विधान से पूजन कर हनुमान मंदिर से ही रोड-शो का शुभारंभ किया। रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्षेत्र की जनता का अभिवादन किया। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। रोड शो हरदा नाके स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुआ एवं वन विभाग ऑफिस के सामने, गोवर्धन मंदिर चौक, कल्लू चौक, रेवा परिसर के सामने, नर्मदा मंदिर चौक, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक, नगर पालिका कार्यालय के सामने, मस्जिद के सामने, कंदेली नदी पुल से होते हुए रोड शो का पुराना बस स्टैंड पर समापन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने नगर आगमन पर फल, मिठाई, काजू किशमिश, लड्डू से तुलादान किया। रोड-शो के दौरान भारी संख्या में नगरवासी अपने मुख्यमंत्री को देखने के लिए आतुर रहे। रोड-शो में पेंशनर संघ, महिला स्व सहायता समूह, राठौर समाज, पंचायत सचिव उप सचिव संघ, सफाई कामगार संघ तथा समस्त पार्षद और प्राइवेट स्कूल संघ, वंशकार समाज, निषाद समाज सहित समस्त व्यापारी संघ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 

 

Related posts

अविष्कार की चाह में चले गया पातळ लोक : फिर जो हुआ आप भी हैरान रह जाएँगे

Jansamvad Express Digital

भोपाल में इकठ्ठा होने लग मुस्लिम : चार दिन तक भोपाल में रहेगा मुस्लिमो का जमावड़ा , तब्लिकी इज्तिमा में आए देश भर से लोग

Jansamvad Express Digital

आकिब कुरैशी बने अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment