Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

युक्रेन और रूस के बिच नहीं थम रहा युद्ध : यूक्रेन ने 3 दिन में रूस का दूसरा पुल उड़ाया

यूक्रेन ने कुर्स्क में हमला कर एक और अहम पुल को गिरा दिया है। यूक्रेन के वायु सेना कमांडर मायकोला ओलेशचुक ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो भी जारी किया। उन्होंने कहा कि इस पुल का बहुत रणनीतिक महत्व है। इसके टूटने के बाद अब रूस की सप्लाई लाइन पर काफी असर पड़ेगा।

रूस में ये दूसरा पुल है जिसे यूक्रेन ने तबाह किया है। 2 दिन पहले यूक्रेनी सेना ने कुर्स्क के ग्लुशकोवो में एक और पुल को गिरा दिया था। रॉयटर्स के मुताबिक यह पुल सीम नदी पर बना हुआ था। ये यूक्रेन की सीमा से 15 किमी दूर है।

अभी तक इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि रविवार को जिस पुल पर हमला हुआ, वह वास्तव में कहां हुआ। हालांकि रूसी टेलीग्राम चैनलों ने दावा किया कि ज्वानोए गांव में सीम नदी पर बने दूसरे पुल पर हमला हुआ है। रूस की मैश न्यूज के मुताबिक कुर्स्क में 3 पुल थे। अब एक ही पुल सलामत बच गया है।

Related posts

भोपाल पहुचे मेट्रो ट्रेन के कोच , तेजी से चल रहा मेट्रो प्रोजेक्ट

Jansamvad Express Digital

सड़क किनारे खड़े डम्पर से टकराई बस:2 साल के बच्चे सहित 9 लोगो की मौत

Jansamvad Express Digital

आखिर क्यों कम होता जा रहा सेना का सम्मान:इंदौर के बाद अब ओड़िसा में सेना अफसर और उनकी महिला साथी मारपीट का शिकार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment