Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

लड़की लाहौर दीया..जिस हिसाब ना हसदी या…. जाने माने पॉप सिंगर गुरु रंधावा ने इंदौर में मचाई धूम

मून राइज इंडिया टूर  लाइफ कंसर्ट में झूमे हजारों लोग

इंदौर । जाने-माने पॉप सिंगर गुरु रंधावा ने इंदौर में अपने मूनराइज इंडिया टूर की शुरुआत की। टूर के पहले दिन हजारों लोगों के सामने गुरु रंधावा ने अपने हिट पॉप नंबर्स के साथ इंदोरियंस को झूमने पर मजबूर कर दिया । अपने दिलकश अदाओं के साथ गुरु रंधावा जब स्टेज पर आए तो भीड़ ने खुले दिल के साथ उनका स्वागत किया।

इंदौर के रिंग रोड स्थित एसेंशिया होटल में रात 8:00 बजे से आयोजित इस लाइफ कंसर्ट को सुनने के लिए बड़ी तादात में गुरु रंधावा के फैन्स समय से पहले ही पहुंच गए । कार्यक्रम को लेकर उनमें जबरदस्त उत्साह था गुरु रंधावा अपने बैंड के साथ जब स्टेज पर परफॉर्म करने आए तो हर किसी ने शोर मचा कर उनका स्वागत किया गुरु रंधावा ने अपने हिट नंबर्स के साथ इंदोरियों का दिल जीता । हाय रे नखरा तेरा नी हाई रेटेड गबरू नी… नाच मेरी रानी रानी , नाच मेरी रानी रानी… लड़की लाहौर दि या…. तेनु सूट सूट करदा….. जब निकले पटोला करके मुंडिया दी जान पर बने… जैसे गीतों से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक चलाया कंसर्ट इंदोरियों के लिए यादगार बन गया।
कार्यक्रम के दौरान गुरु रंधावा ने अपने फ्रेंड्स का भी खूब ध्यान रखा उन्होंने अपने फ्रेंड्स को सिग्नेचर की हुई शर्ट बांटी में । साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों को सेल्फी का अवसर भी दिया। गुरु रंधावा के कई फैंस को जाने का मौका भी मिला ।


इसके पहले गुरु रंधावा दोपहर 56 दुकान पर गए और वहां पर उन्होंने इंदौर के व्यंजनों का जमकर आनंद लिया। इस दौरान 56 दुकान पर बड़ी संख्या में लोगों ने देखने के लिए इकट्ठा हो गए। गुरु रंधावा ने अपने फ्रेंड्स का सम्मान करते हुए सभी के साथ सेल्फी ली।

मीडिया से चर्चा करते हुए गुरु रंधावा ने बताया कि लगातार २ महीने चलनेवाले इस मूनराईस इंडिया टूर के दौरान २६ अक्टूबर को पटना में, 09 नवंबर को जयपुर में , 10 नवंबर लखनऊ , 16 नवंबर को दिल्ली में , 23 नवंबर को कलकत्ता , 30 नवंबर को हैदराबाद में , 7 दिसम्बर को नाशिक में , 14 दिसंबर को रायपुर में और 21 दिसंबर को देहरादून में परफॉर्म करेंगे । उन्होंने बताया कि इस टूर के जरिए वे एक बार फिर लोगों का दिल जीतना चाहते हैं । संगीत हर उम्र के लोगों के लिए है यह लोगों के मन में खुशियां लाता है । एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि कि अगर वे पॉप सिंगर नहीं होते तो भी गाना ही गाते । अपनी फिल्मी सफर पर उन्होंने कहा कि एक शुरुआत है जिसका बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला है आगे चलकर वह कई सारे प्रोजेक्ट को करने वाले हैं उम्मीद है कि दर्शकों का प्यार उन्हें मिलता रहेगा । उन्होंने बताया कि पंजाबी संगीत की दुनिया पूरी दुनिया में अपनी धूम मचा रही है।

Related posts

अमेरिका प्रेस क्लब में राहुल गाँधी की चर्चा : मंगलवार को अमेरिका में राहुल के दौरे का आखरी दिन मोदी पर साधा निशाना

Jansamvad Express Digital

सीरिज का दूसरा मेच भारत ने जीता : 07 विकेट से न्यूजीलेंड को हराया

Jansamvad Express Digital

MP Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर बवाल, कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक बोलीं- घंटा फायदा होगा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page