Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित, उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे से सियासी बवाल

Monsoon Session 2025: संसद के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन आज भी सदन में हंगामा हुआ। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले सोमवार को संसद के इस सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगमा किया। तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विपक्षी सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर पर सदन में चर्चा कराने की मांग की। वहीं देर शाम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से सियासी घमासान तेज हो गया है।

सोमवार रात पद से इस्तीफा दे चुके उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यसभा नहीं आए हैं। उनकी जगह उपसभापति हरिवंश नरायण सिंह ने सदन की कार्यवाही में भाग लिया।

वहीं, सदन शुरू होते ही विपक्ष ने राज्यसभा-लोकसभा में पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते दोनों सदन 12 बजे तक स्थगित हैं। विपक्ष ने सोमवार को भी इन मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी की थी। दिनभर में लोकसभा 4 बार स्थगित हुई थी।

दूसरे दिन की कार्यवाही से पहले संसद भवन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत अन्य मंत्री भी शामिल हुए। वहीं, I.N.D.I.A. गठबंधन के नेताओं ने भी मीटिंग की।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार रात अपने पद इस्तीफा दिया। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों को इसकी वजह बताया। धनखड़ सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल हुए थे। सभापति के तौर पर उन्होंने स्पीच भी दी थी।

Related posts

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गिरफ्तार

Jansamvad Express Digital

Maharashtr Election 2024 : भाजपा ने जारी की अपनी पहली लिस्ट , 99 प्रत्याशियों के नाम का एलान , निर्दलीय महिला और जाति गत समीकरण बना कर लिस्ट जारी

Jansamvad Express Digital

7 विधानसभा सीटो पर उपचुनाव के परिणाम आये BJP ने त्रिपुरा की 2, उत्तराखंड की एक सीट जीती,झारखंड में JMM, बंगाल में TMC और केरल में कांग्रेस और UP में सपा की जीत हुई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment