Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

वर्ल्ड कप के फायनल में पहुची साउथ अफ्रीका की टीम , फ़ाइनल में पहुचने वाली पहली टीम

साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। अफ्रीका पहली बार ही किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। इसके साथ ही टीम पर लगा चोकर्स का दाग मिट गया है। साउथ अफ्रीका की टीम 5 बार वनडे और 2 बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है।

अब फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला रात 8 बजे होगा। जब गयाना के प्रॉविडेंस स्टेडियम में इंडिया और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच होने की संभावना भी बढ़ गई है, क्योंकि बारिश के चांस घटकर 40% हो गए हैं।

त्रनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग की और 56 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट खोकर ये टारगेट हासिल कर लिया। रीजा हेंड्रिक्स ने 29 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच बने 3 ओवर में 3 विकेट लेने वाले मार्को यानसन।

Related posts

राहुल गाँधी मणिपुर और असम दौरे पर रवाना हुए

9 मार्च से 15 मार्च के मध्य चरणबद्ध ग्राम सभाओं का आयोजन किया जायेगा

युक्रेन और रूस के बिच नहीं थम रहा युद्ध : यूक्रेन ने 3 दिन में रूस का दूसरा पुल उड़ाया

Leave a Comment