Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल को तिल से बना उबटन लगाकर गर्म जल से स्नान कराया

उज्जैन |  मकर संक्रांति पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल को तिल से बना उबटन लगाकर गर्म जल से स्नान कराया गया। स्नान-ध्यान के बाद भगवान का भांग, सूखे मेवे से शृंगार कर नए वस्त्र और आभूषण धारण कराए। तिली से बने पकवानों का भोग लगाकर आरती की।

सोमवार तड़के 3 बजे पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के पश्चात सूर्य का धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश हुआ, इसलिए मकर संक्रांति का पर्व आज मनाया जा रहा है।

संक्रांति पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिप्रा नदी में स्नान करने पहुंच रहे हैं। नर्मदापुरम, जबलपुर में भी नर्मदा के घाटों पर लोग स्नान – ध्यान के बाद दान पुण्य कर रहे हैं। जबलपुर में कुछ लोगों ने 14 जनवरी को भी संक्रांत का स्नान किया।

Related posts

केजरीवाल की चुनाव आयोग को चिट्ठी, AAP कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप: सुरक्षा की मांग

महाकाल गर्भगृह में जबरन प्रवेश मामला : विधानसभा में पहुंचे शुक्ला ने मीडिया से कहा में बेटे के साथ हूँ , इधर संगठन ने किया गोलू शुक्ला को तलब

नगर परिषद एवं मीडिया कर्मी उतरे रोड पर स्वच्छता के प्रति लोगों को रैली निकालकर जागरूक किया, नगर परिषद ने कहा सिंगल यूज प्लास्टिक एवं दुकान के सामने कचरा पाया जाने पर होगी सख्त कार्यवाही

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment