Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सड़को पर बाइक लेकर हुडदंग करने वालो पर पुलिस की नजर : 100 से ज्यादा बाइक से मॉडिफाइड सायलेंसर निकाल कर किये नष्ट

उज्जैन | सड़को पर बाइक दौड़ना , मॉडिफाइड सायलेंसर से आम लोगो को परेशान  करने वालो पर अब उज्जैन पुलिस ने सख्ती दिखाना शूरू कर दी है , पिछले कई दिनों से शहर में युवक युवती बाइक से सडको पर रेस लगाते नजर आ रहे थे और उनकी बाइक में लगे मॉडिफाइड सायलेंसर से फटाके फोड़ कर आम लोगो को परेशान करने का काम कर रहे थे |

ऐसे बाइकर्स पर कार्यवाई के लिए उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के द्वारा सभी थानों की पुलिस को निर्देश दिए थे जिसके बाद शहर के अलग अलग थानों में करीब 100 से ज्यादा बाइक से मॉडिफाइड सायलेंसर को निकाल कर बाइक चालक पर चालानी कार्यवाही की गई थी |

जप्त किये गए सायलेंसर को नष्ट किया गया

रविवार सुबह पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जप्त किये गए सभी सायलेंसर को उज्जैन के टावर चोक पर रोड रोलर की मदद से नष्ट करने का काम किया गया , पुलिस इस  कार्यवाही को सार्वजानिक स्थान पर जनता के बीच करते हुए आम लोगो को और बाइक दोडाने वाले युवाओं को सन्देश दिया है |

सार्वजनिक स्थान टावर पर सायलेंसर जमीन पर रख रोलर चलाया

हालकी की पुलिस ने इस प्रकार की कार्यवाही पहली बार नही की है  कई बार इन लोगों को साइलेंसर हटाने और जप्त करने कीन  कार्रवाई की गई थी परंतु साइलेंसर मॉडिफाइड करके दो पहिया वाहन में लगाना बंद नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। अब उन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो मॉडिफाइड साइलेंसर वाहनों में लगाते हैं।

जिन साइलेंसर को नष्ट किया गया है उनकी कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। जिन बाइक से साइलेंसर निकाले गए हैं उनमें हायाबूसा, बीएमडब्ल्यू जैसी बाइक भी शामिल हैं।

बाइक साइलेंसर – प्राइस रेंज

बाइक साइलेंसर न्यूनतम मूल्य अधिकतम मूल्य
Material – Mild Steel बाइक साइलेंसर ₹417 ₹7919
Material – Stainless Steel बाइक साइलेंसर ₹436 ₹12556
Material – Metal बाइक साइलेंसर ₹2268 ₹5643
Vehicle Model – Cbr 250r बाइक साइलेंसर ₹382 ₹4849

मॉडिफ़ाइड साइलेंसर लगाने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं: 

  • पुलिस मॉडिफ़ाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई करती है.
  • मॉडिफ़ाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया जाता है.
  • जुर्माने के साथ-साथ, मॉडिफ़ाइड साइलेंसर जब्त कर लिया जाता है और इसे वापस नहीं दिया जाता.
  • कंपनी द्वारा दिया गया साइलेंसर ही लगाना पड़ता है.
  • मॉडिफ़ाइड साइलेंसर लगाने पर कान को नुकसान पहुंचता है. 50 डेसिबल से ज़्यादा ध्वनि नुकसानदायक होती है.
  • बाइक का एग्ज़ॉस्ट बदलने से माइलेज पर भी असर पड़ता है. कंपनी के अलावा दूसरे किसी एग्ज़ॉस्ट का इस्तेमाल करने से माइलेज करीब 4 से 5 किलोमीटर प्रति लीटर कम हो जाता है.

परिवहन आयुक्त ने निर्देश में कहा है कि मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली ध्वनि लोगों को वाहन चलाते समय विचलित कर देती है। इससे सड़क पर अक्सर दुर्घटना होती है या प्रबल संभावना बनी होती है। इस कारण ऐसे करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई जरूरी है।

Related posts

सुनील जाखड ने दिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा:कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे जाखड

Jansamvad Express Digital

महाकाल की चोखट पर बच्चो ने किया शिव तांडव नृत्य

मंदिर जिर्णोद्धार और मूर्ति स्थापना कार्य शुरू होने से पहले खेड़ा देवताओं को पूजा

Leave a Comment