आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में होम डिलीवरी सर्विसेज ने कामकाजी लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाने का काम किया है. ऐप पर बस ऑर्डर प्लेस करना होता है और खाना घर तक पहुंचा दिया जाता है. सिक्के के दो पहलू की तरह इन फूड डिलीवरी एप्स के फायदे के साथ-साथ कुछ नुकसान भी है. कई बार ऑर्डर किए खाने के पैकेजिंग में दिक्कत होती है तो कभी गलत ऑर्डर रिसीव हो जाता है या फिर खाना बहुत लेट डिलीवर होता है. फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो का एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. एक्स पर एक जोमैटो कस्टमर ने फूड डिलीवरी में हुई गड़बड़ी का मामला शेयर किया है. कस्टमर के वेज ऑर्डर में चिकन निकला है.
और भी खबरों को पढने देखने के लिए लिंक पर जाए https://jansamvadexpress.com/7242/
वेज ऑर्डर में निकला चिकन (chicken in veg dish)
Have ordered the Palak Paneer soya matar and millet Pulao thru Zomato from Eatfit. Instead of Palak Paneer they have served chicken Palak. Delivering Chicken in Saawan is not acceptable when I have selected only vegetarian food.@zomato @zomatocare @deepigoyal @the_eatfit pic.twitter.com/pv46hoOXjT
— himanshi (@himisingh01) July 28, 2024
हिमांशी नाम की यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गलत डिलीवरी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. कस्टमर की शिकायत पर फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने भी प्रतिक्रिया दी है. हिमांशी ने पोस्ट में बताया कि, उन्होंने जोमैटो से सिर्फ वेज खाना ऑर्डर किया था, लेकिन खाने में चिकन निकला. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “मैंने ईटफिट से जोमैटो के माध्यम से पालक पनीर, सोया मटर और बाजरा पुलाव का ऑर्डर दिया था. उन्होंने पालक पनीर की जगह चिकन पालक दे दिया. जब मैंने केवल वेज खाना ऑर्डर किया था, तो सावन में चिकन डिलीवर करना स्वीकार्य नहीं है.”
जोमैटो ने मांगी माफी (zomato apologises)
कस्टमर के ऑर्डर के साथ हुए फेरबदल के बाद जोमैटो कंपनी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हिमांशी से माफी मांगी. कंपनी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “हम इस गड़बड़ी को सुधारना चाहते हैं और समझते हैं कि यह आपके लिए कितना कष्टदायक रहा होगा. हम आपकी डाइट संबंधी प्राथमिकताओं को बहुत गंभीरता से लेते हैं और उनका अनादर करने का हमारा इरादा कभी नहीं रहा है. कृपया हमें इसकी जांच करने के लिए कुछ समय दें, हम जल्द से जल्द अपडेट के साथ आपके पास वापस आएंगे.”
We make amends for this mix-up and understand how distressing it must’ve been for you. We take your dietary preferences very seriously and would never intend to disrespect them. Please allow us some time to get this checked, we’ll get back to you with an update at the earliest.
— Zomato Care (@zomatocare) July 28, 2024


