Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सिंहस्थ क्षेत्र जमीन अधिग्रहण मामले में आज किसान और कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक

उज्जैन || मध्यप्रदेश के उज्जैन में होने वाली सिंहस्थ मेले के आयोजन को लेकर सरकार द्वारा बनाई गई लैंड पुलिंग योजना का किसान पुरजोर विरोध कर रहे है , योजना के तहत किसानो की जमीन के आधे हिस्से का स्थाई अधिग्रहण किया जाना है , इस मामले को लेकर किसान और कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच एक  बैठक आज गुरुवार को शहर कांग्रेस कार्यलय पर  होने वाली है। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

किसानों को आगे की रणनीति बनाने के लिए गुरुवार दोपहर एक बजे कांग्रेस कार्यालय पर आमंत्रित किया गया है। इस बैठक का नेतृत्व किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष करेंगे जिसको लेकर  किसानों के इकट्‌ठा होने से पहले ही शहर में कई जगह बैरिकेडिंग बढ़ाकर जांच की जा रही है। बड़नगर-नागदा रोड से उज्जैन में प्रवेश करने के मार्ग पर पुलिस बल लगा दिया गया है। किसान संघर्ष समिति से जुड़े किसानों को डर है की कहीं प्रशासन उन्हें जबरन रोक ना दे।

उज्जैन के सामाजिक न्याय परिसर हो या फिर शहर में आने वाले मार्ग चारो तरफ पुलिस बल तैनात कर दिया गया है , सुबह से ही शहर में सघन चेकिंग की जा रही ताकि किसानो का जत्था शहर में प्रवेश ना कर सके |

इनका कहना ……….

आज शहर कांग्रेस कार्यलय पर किसानो के साथ किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की बैठक आयोजित की जा रही है जिसमे सभी प्रभावित किसानो को आमंत्रित किया गया है बैठक के दोरान आगे किये जाने वाले आन्दोलन की रूप रेखा बनाई जाएगी |      ललित मीणा.......प्रभावित किसान

Related posts

तिरुपति बालाजी मंदिर में टोकन लेने के दौरान भगदड़ – 6 की मौत, कई घायल ,सीएम और पीएम ने जताया दुख

1 लाख 25 हजार सुपारी से तेयार किया गया गणेश प्रतिमा को: महाकाल वन के राजा को देखने पहुँच रहे दूर दूर से भक्त

Jansamvad Express Digital

आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की माँ पर भी दर्ज मुकदमा : अनुकम्पा नियुक्ति के दोरान बड़े बेटे की सरकारी नोकरी की जानकारी छुपाई थी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment