Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

अमिताब बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबियत स्टेबल : भोपाल के अस्पताल में भर्ती ,बेटी जया और अभिषेक भोपाल आए

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सपा से राज्यसभा सांसद जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी की तबीयत अब पूरी तरह से स्टेबल है। उनका इलाज पारुल हॉस्पिटल में चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, उनको रीढ़ की हड्डी में माइनर फ्रेक्चर था, जो कि ओल्ड एज की वजह से आमतौर पर बुजुर्गों के साथ ऐसा होता है। इसके बाद उनका दर्द दूर करने के लिए पेन किलर्स दिए थे, जिससे उन्हें उल्टियां होने लगी थीं, इस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूत्रों की माने तो उन्हें शुक्रवार या शनिवार तक छुट्‌टी दे दी जाएगी।

94 साल की इंदिरा भादुड़ी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में रहती हैं। यहां उनके दो अपार्टमेंट हैं, जो बड़ी बेटी जया के नाम पर है। एक बेटी नीता उनके घर के सामने ही रहती हैं। नीता केंद्रीय स्कूल में पदस्थ हैं।

माँ की तबियत ख़राब होने की जानकारी लगने पर अभिनेत्री जया बच्चन भादुड़ी अपने बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ भोपाल पहुंची हुई है वह अपनी माँ से मिलने के लिए आई है , डाक्टरों ने बताया की फ़िलहाल इंदिरा भादुड़ी की तबियत ठीक hai  पेन किलर लेने के कारण उन्हें उलटी होने लगी थी फ़िलहाल तबियत ठीक है

Related posts

अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम के 50 से अधिक स्वयं सेवकों ने किया ऋषि तलाई में श्रमदान

Jansamvad Express Digital

आपदा में डॉ. मोहन यादव की संवेदनशीलता और तत्परता सच्चे मुख्यमंत्री की पहचान : सिंधिया

Jansamvad Express Digital

अरब संसद अध्यक्ष मोहम्मद यामाहि से मिले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव :एनर्जी समिट में मध्यप्रदेश आने का दिया न्यौता

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment