Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

आज उज्जैन की लाड़ली बहनों के चेहरे पर दमकेगी खुशी, खाते में होगी राशि अंतरित

> जनसंवाद एक्सप्रेस
उज्जैन। उज्जैन जिले की लाड़ली बहनों के चेहरे पर आज खुशी दमकेगी। दरअसल आज 12 जुलाई को सूबे के सीएम डॉक्टर मोहन यादव प्रदेश भर की पात्र लाड़ली बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना के तहत राशि का अंतरण करेंगे।

रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रूपए की विशेष सहायता राशि

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि लाड़ली बहनों के खाते में 12 जुलाई को राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले माह आने वाले रक्षाबंधन के अवसर पर लाड़ली बहना योजना के तहत वर्तमान में दी जा रही मासिक आर्थिक सहायता राशि के अतिरिक्त 250 रूपए की विशेष सहायता राशि भी अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की करीब 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मत्स्य पालन के क्षेत्र में कार्यरत सभी व्यक्तियों के समग्र कल्याण एवं सम्मान के लिए निषादराज सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

Viral Video: इंदौर पुलिस ने ऐसा क्या किया जिसकी चारों ओर हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

Jansamvad Express Digital

फेसबुक पोस्ट मामले में कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर प्रकरण दर्ज

9000 करोड़ की लागत, आठ लेन और सिंगल पिलर पर नौ किमी – द्वारका एक्सप्रेसवे

Leave a Comment