Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

आंद्रप्रदेश में ट्रेन हादसा , दो ट्रेन की हुई भिडंत ,अब तक 13 की मौत

आंध्रप्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार की शाम दो ट्रेनें टकरा गईं। इस हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि सोमवार सुबह मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया हादसे में 50 यात्री घायल हैं। हादसा विजयनगरम जिले में अलमांडा-कंकटपल्ली के बीच हुआ।

ईस्ट कोस्ट रेलवे के CPRO बिस्वजीत साहू ने बताया, हादसा मानवीय भूल के चलते हुआ। विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने सिग्नल को ओवरशूट किया, जिससे यह आगे चल रही विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन से भिड़ गई।

इस टक्कर से दोनों ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें से तीन कोच आगे की ट्रेन के थे और दो कोच पीछे आ रही ट्रेन के थे। बिस्वजीत साहू ने जानकारी दी कि हादसे के बाद इस रूट पर 33 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, 11 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं और 22 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

Related posts

होर्मुज स्ट्रेट में हमलों पर भारत ने जताई चिंता

BSF चीफ और डिप्टी चीफ को हटाया :गृह मंत्रालय का बहुत बड़ा एक्शन!

सावन के तीसरे सोमवार को भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से श्री गणेश स्वरूप में शृंगार हुआ

Leave a Comment