Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

आखिर क्यों हो रही फ्लाइटो की इमरजेंसी लैंडिंग:लेह जा रहे इंडिगो विमान की दिल्ली वापसी; हैदराबाद-तिरुपति स्पाइसजेट उड़ान भी कुछ मिनट में लौटी

नई दिल्ली|| अमदाबाद प्लेन क्रेस के बाद लगातार अलग अलग फ्लाईट की इमरजेंसी लेंडिंग की खबरे सामने आ रही है हालही  में  दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2006 तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार सुबह वापस दिल्ली लौट आई। फ्लाइट में क्रू मेंबर्स सहित 180 लोग सवार थे।

इसके अलावा स्पाइसजेट फ्लाइट SG 2696 भी उड़ान भरने के 10 मिनट बाद वापस लौट गई। ये फ्लाइट हैदराबाद से तिरुपति जा रही थी। फ्लाइट में कुल 80 यात्री सवार थे।

एयरलाइंस ने बताया कि, टेकऑफ के बाद पायलट को संकेत मिला कि विमान के पिछले दरवाजे में कुछ दिक्कत है। जिसके बाद फ्लाइट वापस एयरपोर्ट आ गई।

इससे पहले बुधवार को एअर इंडिया की 3 फ्लाइट कैंसिल की गईं थीं। इनमें दिल्ली-बाली, टोरंटो-दिल्ली और दुबई-दिल्ली वाली उड़ानें शामिल थीं।

जाने कब कब कौन सी फ्लाईट ने की इमरजेंसी लेंडिंग 

18 जून: एअर इंडिया की तीन फ्लाइट जो वापस लौटीं

  1. दिल्ली से बाली जा रही फ्लाइट AI2145 बीच रास्ते से ही दिल्ली लौटी। एयरलाइन ने बताया यह फैसला बाली एयरपोर्ट के पास ज्वालामुखी विस्फोट की खबरों के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया।
  2. टोरंटो से दिल्ली वाली फ्लाइट AI188 कैंसिल की गई। फ्लाइट में यात्री सवार हो चुके थे, उन्हें उतारा गया। कहा गया कि विमान के मेंटेनेंस और क्रू के फ्लाइट ड्यूटी टाइम की लिमिटेशन के चलते इसे रद्द किया गया है।
  3. दुबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI996 को तकनीकी खामी के चलते कैंसिल किया गया। इस फ्लाइट में भी यात्री सवार हो चुके थे। आदेश जारी होते ही उन्हें भी उतारा गया।

17 जून: एअर इंडिया की 7 फ्लाइट रद्द हुईं

17 जून को एअर इंडिया की 7 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द की गई थीं। इनमें अहमदाबाद-लंदन, दिल्ली-पेरिस, दिल्ली-वियना, लंदन-अमृतसर, दिल्ली-दुबई, बेंगलुरु-लंदन और सैन फ्रांसिस्को-मुंबई फ्लाइट शामिल रहीं।

12-17 जून के बीच एअर इंडिया की 66 फ्लाइट रद्द

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मंगलवार को बताया था कि 12 से 17 जून के बीच एअर इंडिया ने बोइंग 787 की फ्लाइट्स को मिलाकर 66 उड़ानें रद्द कीं। DCGA ने कहा- 12 जून की घटना के बाद एअर इंडिया के बोइंग 787 सीरीज ड्रीमलाइनर की जांच की गई, जिसमें सुरक्षा को लेकर कोई बड़ी बात सामने नहीं आई।

DCGA ने कहा कि विमान का रखरखाव मौजूदा सिक्योरिटी नियमों के मुताबिक पाया गया है। एयर इंडिया की फ्लीट में 33 बोइंग 787- 8/9 विमान हैं। मंगलवार को DGCA की एअर इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें DGCA ने एयरलाइन को विमान सुरक्षा पर ध्यान देने, फ्लाइट ऑपरेशन को सख्त करने और समय पर फ्लाइट डिपार्चर ये तय करने के निर्देश दिए हैं।

 

Related posts

अनाज व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करने वाला अंतर्राज्य गिरोह पकडाया , गुजरात के सभी आरोपी ,39 लाख 50 हजार नगद भी बरामद

Jansamvad Express Digital

बिछुआ सड़क संधारण घोटाला: महाप्रबंधक ठेकेदार पर मेहरबान, नियमों की खुली अवहेलना

मध्यप्रदेश में आप का शंखनाद , ग्वालियर में केजरीवाल और भगवंत मान ने भरी हुंकार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment