Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

आज उज्जैन आएँगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह : महू में आयोजित कार्यक्रम में बोले सुरक्षा के मामले में भारत बहुत भाग्यशाली देश नहीं

इंदौर / उज्जैन || देश के  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर आए हुए है वह इंदौर के महू में स्थित मिलेट्री केम्प में आयोजित एक कार्यकम में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए है , इस दोरान वह उज्जैन में महाकाल दर्शन करने भी पहुंचेंगे |  महू में आयोजित कार्यक्रम के दोरान सेना के जवानों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  ने कहा, सुरक्षा के मोर्चे पर भारत बहुत भाग्यशाली देश नहीं है। हमारी सेना उत्तरी और पश्चिमी सीमा लगातार चुनौतियों का सामना कर रही है। हम शांत, बेफिक्र होकर नहीं बैठ सकते। हमारे दुश्मन, चाहे अंदर हों या बाहर, वे हमेशा एक्टिव रहते हैं।

राजनाथ ने आगे कहा कि इन परिस्थितियों में, हमें उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखनी चाहिए। उनके खिलाफ सही समय पर बेहतर और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

रक्षा मंत्री ने ये बातें मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहीं। राजनाथ महू छावनी में दो दिन के दौरे पर आए हैं। आज दौरे का दूसरा दिन है।

Related posts

इंदौर की इंडस्ट्री हाउस की 9 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग

केजरीवाल ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र मुख्य सचिव को सस्पेंड करने ली मांग

Jansamvad Express Digital

भोपाल- अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment