Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीयव्यवसाय

आज प्रदेश भर की कृषि उपज मंडी में मुहूर्त की खरीदी : एक दिन पहले ही किसान अनाज लेकर पहुंचे

उज्जैन ||  कृषि उपज मंडी में 6 दिन के अवकाश के बाद सोमवार को शुभ मुहूर्त में नीलामी शुरू की गई । मुहूर्त की बोली में शामिल होने के लिए किसान रविवार को ही बैलगाड़ी – ट्रैक्टर-ट्रॉली में सोयाबीन लेकर मंडी पहुंच गए ।

किसानों की संख्या अधिक होने पर मंडी समिति ने  लॉटरी डालकर नाम  निकाला । पिछले साल मुहूर्त में 8551 रुपए/क्विंटल सोयाबीन बिकी थी। इस बार भी सोयाबीन के भाव में तेजी रही है। उज्जैन की कृषि उपज मंडी में 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक छह दिन का अवकाश रहा। सोमवार 4 नवंबर को मंडी  शुरू हुई और दोपहर 12 बजकर 15 मिनिट पर मुहूर्त की खरीदी की गई  ।

इधर  इंदौर में  भी 4 नवम्बर को शुभ व्यापारिक मुहूर्त पर खरीदी की गई ।  छावनी अनाज मंडी, लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी, सियागंज आदि बाजारों में मुहूर्त के सौदे हुए । दरअसल मुहूर्त ट्रेडिंग बाजार की परंपरा का सबसे अहम हिस्सा है।

Related posts

शिप्रा नदी के बड़े पुल से नीचे गिरी कार का वीडियो सामने आया

Jansamvad Express Digital

इंदौर में छात्रों का प्रदर्शन ,PSC दफ्तर के बाहर दिया धरना

Jansamvad Express Digital

गर्भवती महिला बाढ़ में फसी , कलेक्टर ने बुलाया हेलिकॉप्टर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment