Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

आर्मी असफर और उनकी महिला मित्रो के साथ मारपीट : बदमाशो ने लूट का किया प्रयास

इंदौर |  इंदौर में आर्मी के दो ट्रेनी अफसरों और उनकी दो महिला मित्रों के साथ लूट का मामला सामने आया है। घटना पर्यटन स्थल जामगेट पर मंगलवार रात करीब ढाई से तीन बजे की बताई जा रही है। आरोपियों ने पहले चारों को जमकर पीटा। इसके बाद दो लोगों को बंधक बनाकर उनके दो साथियों को रुपए लेने भेजा।

इसी दौरान आर्मी ऑफिसर ने सुबह अपनी महिला मित्र के साथ रेप की आशंका जताई थी। पुलिस ने भी गैंग रेप की पुष्टि की थी। लेकिन शाम को जब लड़कियों को होश आया तो उन्होंने रेप जैसी घटना से इनकार किया है। इस मामले में पुलिस अधिकारी पीड़ितों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।

महिला मित्र के साथ गैंग रेप की आशंका  DIG ने की थी पुष्टि

इधर मामले में बुधवार को DIG निमिष अग्रवाल ने गैंग रेप की पुष्टि की थी। रात में एडिशनल डीसीपी रूपेश द्विवेदी के मुताबिक पीड़ित ने गैंग रेप की बात को नकार दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

वारदात को अंजाम देने वाले  दो आरोपी हिरासत में, 4 अब भी  फरार

इधर, ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया कि घटना में छह आरोपी शामिल हैं, जिनके नाम सामने आ गए हैं। दो को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें बनाई गई हैं।

 

आर्मी अफसर और महिला मित्र को  6 बदमाशों ने घेर लिया, 10 लाख  रूपये की मांग की 

इंदौर ग्रामीण   DIG निमिष अग्रवाल के मुताबिक महू के दो आर्मी ऑफिसर अपनी दो महिला मित्रों के साथ जामगेट पर कार में बैठे थे। इसी दौरान 6 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और चारों के साथ मारपीट की। हथियारबंद बदमाशों ने चारों से लूटपाट की। इसके बाद एक ऑफिसर और महिला को वहीं रोक लिया।

दूसरे अफसर और साथी को 10 लाख रुपए लाने के लिए कहा। रुपए लेने गए ट्रेनी अफसर ने नेटवर्क में आने के बाद अपने सीनियर्स को इसकी जानकारी दी। जब तक पीड़ितों के साथी मदद के लिए पहुंचे, आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।

सूचना के बाद ग्रामीण एसपी हितिका वासल, एडिशनल डीसीपी रूपेश द्विवेदी और अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बदमाश मोबाइल भी लेकर गए थे। उनकी आखिरी लोकेशन बुरानिया गांव में मिली थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं, चारों पीड़ितों का महू के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

Related posts

भारतीय वायुसेना ने चंडीगढ़ में मिग-21 विमान को दी विदाई

Jansamvad Express Digital

भाजपा के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के लिए भरे मंच से आपत्तिजनक शब्दों का किया उपयोग

Jansamvad Express Digital

महाराष्ट्र: परभणी के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन सभा मंडप की छत गिरने से 7 श्रद्धालुओं की मौत, 30 से अधिक घायल

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page