Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

उज्जैन में पानी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा : भाजपा बोर्ड प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार लेकिन जनता को नहीं मिल रहा पानी

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  उज्जैन  शहर में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने  महापौर के बंगले का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने शहर की जनता को परेशान करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी आड़े हाथ लिया  और जल्द से जल्द पानी की समस्या को दूर करने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए महापौर बंगले के सामने भारी पुलिस बल तैनात रहा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापोर के  बंगले के सामने  जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जब महापौर मुकेश टटवाल पहुंचे तो उनके हाथ में खाली बाल्टी थमा कर पानी मांगा।

कांग्रेस  शहर अध्यक्ष  ने बताया कि, महाकाल की नगरी उज्जैन में गंभीर डैम में भरपूर पानी उपलब्ध होने के बावजूद भी शहर की जनता पीने के पानी के त्राहिमाम कर रही है। प्रथम नागरिक महापौर को जनता की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। मुख्यमंत्री जिस मार्ग से गुजरते है वह गड्डे हो रहे है , केंद्र से लेकर निगम तक भाजपा काबिज है उसके बाद भी विकास नहीं हो रहा है , मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणा करते है लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है

महापौर और नगर निगम के भाजपा बोर्ड को गहरी नींद से जगाने के लिए और जनता की पीड़ा बताने के लिए कांग्रेस के सभी वरिष्ठजन, सेवादल, पार्षदगण, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, आईटी सेल, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, समस्त प्रकोष्ठ, मंडलम अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष, सहित सभी कार्यकर्ता महापौर बंगले पर धरना प्रदर्शन किया।

Related posts

महाकाल लोक आने वालो की सुविधा के लिए उज्जैन में बनेगा एयर पोर्ट

Jansamvad Express Digital

आज केन-बेतवा लिंक परियोजना की आधाशिला रखेंगे पीएम मोदी : एमपी के खजुराहो में होगा कार्यक्रम

Jansamvad Express Digital

RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू, ब्‍याज दरों का फैसला कल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment