Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन में पुलिस की बलवा ड्रिल:भीड़ नियंत्रण अभ्यास कराया गया

उज्जैन || उज्जैन पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण को लेकर बलवा ड्रिल आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल को भीड़ और संभावित दंगा स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास में वज्र वाहन और टियर गैस के उपयोग का प्रदर्शन किया गया। ड्रिल के दौरान डीआईजी नवनीत भसीन और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को भीड़ नियंत्रण की रणनीतियों के बारे में मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों ने संभावित दंगा स्थिति में बल के समन्वित उपयोग पर निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने वज्र वाहन पर चढ़कर फायरिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। जवानों को सही फायर पोजीशन और टारगेटिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस टीम ने टियर गैस सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।

ड्रिल में जवानों को सिखाया गया कि भीड़ नियंत्रण से पहले माइक के माध्यम से किस तरह चेतावनी और निर्देश दिए जाते हैं। पत्थरबाजी और नारेबाजी की स्थिति में संयम बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

ड्रिल के दौरान वाहन निरीक्षण परेड आयोजित की गई। इसमें बलवा नियंत्रण में उपयोग होने वाले वाहनों और उपकरणों का निरीक्षण कर अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश दिए।

 

Related posts

पार्थिव शिवपिण्ड निर्माण एवं रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन हुआ संपन्न

दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल का बड़ा एलान पानी के सभी बिल होंगे माफ़

सास की हरकतों के कारण परेशान होकर परिवार के बिना ही Dream Vacation से वापस आ गया दामाद

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment