Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन स्मार्ट सिटी को महाकाल लोक फेस वन के क्रियान्वयन हेतु पुरस्कृत किया गया

उज्जैन। उज्जैन स्मार्ट सिटी को आठवें स्मार्ट सिटीज एक्सपो में, विशेष श्रेणी के अंतर्गत , श्री महाकाल महालोक फेज-1 परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया गया। श्री महाकाल महालोक का लोकार्पण माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 11 अक्टूबर 2022 को किया गया था। इस परियोजना का उद्देश्य, श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर एवं समीप के क्षेत्र का विकास कर , तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों के धार्मिक अनुभव को बेहतर बनाने पर केंद्रित है ।

सीईओ श्री आशीष पाठक एवम उज्जैन स्मार्ट सिटी टीम ने , नई दिल्ली में आयोजित 30वें कन्वर्जेंस और 8वें स्मार्ट सिटी एक्सपो में भाग लिया।यह पुरस्कार, श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर एवं समीप के क्षेत्र में विकास तथा तीर्थ यात्री एवं पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने में उज्जैन स्मार्ट सिटी के अथक प्रयासों की पहचान है । टीम उज्जैन ,अपने नागरिकों के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उज्जैन स्मार्ट सिटी टीम ने विभिन्न टॉपिक एवं चल रही स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के बारे में अन्य स्मार्ट सिटी अधिकारियों , कॉरपोरेट अधिकारियों, स्टार्ट अप्स इत्यादि से विचार विमर्श किया।

Related posts

नितिन गडकरी बोले-विपक्षी नेता ने कहा था PM बनिए, समर्थन देंगे:मैंने ऑफर ठुकराया; संजय राउत ने कहा- देश में तानाशाही, इसमें गलत क्या है

Jansamvad Express Digital

स्कूलों की मोनोपाॅली पर भोपाल कलेक्टर जारी करेंगे आदेश

फिर दिल्ली में किसानो का ढेरा , प्रशासन ने किसानो को रोकने के हर संभव प्रयास जुटाए , दिल्ली की सीमा सिल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page