Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

उत्तरप्रदेश उपचुनाव से कांग्रेस की दुरी : सभी 09 सीट पर सपा ने प्रत्याशी उतारे

लखनऊ ||  उत्तरप्रदेश  की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारने का निर्णय लिया है इसे राजनीतिक चाल समझा जाए या गठबंधन की खीचतान ,  सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का दावा किया जा रहा है। लेकिन, कांग्रेस के उपचुनाव नहीं लड़ने के फैसले से साफ है कि सपा से मिली दो सीटों से पार्टी संतुष्ट नहीं थी। दरअसल, कांग्रेस यूपी विधानसभा उपचुनाव में मझवां, फूलपुर, गाजियाबाद, खैर और मीरापुर सीट मांग रही थी। सपा ने गाजियाबाद और खैर सीट छोड़ी। कांग्रेस ने असंतुष्टि जताई। इस बीच सपा की ओर से कहा गया कि फूलपुर सीट भी दे सकते हैं, लेकिन बुधवार को यहां से सपा के मुज्तबा सिद्दीकी ने पर्चा दाखिल कर दिया।

इसके बाद दिल्ली पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शीर्ष नेतृत्व को पूरी स्थिति बताई। देर रात सपा ने सोशल मीडिया पर एलान किया कि पार्टी सभी नौ सीट पर चुनाव लड़ेगी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद दिल्ली में कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को हटाने के लिए सीट नहीं, जीत जरूरी है।

सपा का प्रदेश नेतृत्व भले ही गठबंधन कायम होने की बात कह रहा है, लेकिन हालात कुछ और ही हैं। फूलपुर सीट से कांग्रेस के सुरेश यादव का पर्चा दाखिल करना इसका प्रमाण है। सपा की ओर से सीटें नहीं मिलने से कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता ही नहीं, बल्कि कई सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले भी खफा हैं।

लखनऊ समेत कई जगह पर संविधान बचाओ सम्मेलन करने वाले पूर्व जिला जज बीडी नकवी कहते हैं कि आपसी सामंजस्य बनाए रखने के लिए कांग्रेस को सीटें मिलनी चाहिए थीं। सामाजिक चेतना फाउंडेशन न्याय के सचिव महेंद्र मंडल कहते हैं कि कांग्रेस को सीटें नहीं देना सपा की हठधर्मिता है।

अब कांग्रेस नए सिरे से विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी करेगी ताकि गठबंधन की जरूरत पड़ने पर सपा से आमने-सामने बैठकर बात कर सके। ये सपा के लिए खतरे की घंटी हो सकता है।

Related posts

मध्यप्रदेश में AIMIM और AAP बिगाड़ेगी कांग्रेस भाजपा का खेल

Jansamvad Express Digital

ट्रेन को बेपटरी करने की एक और साजिश हुई नाकामयाब : कानपुर प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर दिखा गैस सिलेंडर

Jansamvad Express Digital

अमेठी में स्मृति इरानी की करारी हार , दोपहर तक 60 हजार वोटो से पीछे स्मृति

Leave a Comment