Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

उमर अब्दुल्ला गांदरबल से चुनाव लड़ेंगे:बोले- PDP ने हमारे घोषणापत्र की नकल की

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला गांदरबल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने नुनेर की एक चुनावी रैली में इसकी घोषणा की। उमर अब्दुल्ला भी यहां मौजूद थे।

हालांकि जुलाई 2020 में उमर ने कहा था कि जब तक जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा नहीं मिलता, मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा। 2014 के विधानसभा चुनाव में उमर बीरवाह सीट से लड़े थे। उन्होंने कांग्रेस कैंडिडेट नाजिर अहमद खान को 910 वोटों से हराया था।

अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने हमारे घोषणा पत्र की नकल की है। उन्होंने करीब वो सभी वादे किए जो हमने पहले किए। कश्मीर की बेहतरी के लिए NC-कांग्रेस कैंडिडेट्स के खिलाफ PDP अपना कैंडिडेट न उतारे क्योंकि उनका एजेंडा एक ही है।

PDP सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती ने 24 अगस्त को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन सीट बंटवारे पर हो रहा है, न कि एजेंडे पर। अगर दोनों दल हमारी पार्टी का एजेंडा मानेंगे तो हम गठबंधन को तैयार हैं। हमारा सिर्फ एक ही एजेंडा है- जम्मू-कश्मीर की समस्या का समाधान।

Related posts

भाजपा की पूर्व सांसद को हो सकती है फांसी : बम ब्लास्ट मामले में NIA ने कोर्ट से की फांसी की मांग

एटीएम की डिपोजिट मशीन से 22 लाख की चोरी : खाचरोद थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

Jansamvad Express Digital

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर सिडनी थंडर्स के नए कप्तान बने

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment