Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने चिंतामन गणेश, मंगलनाथ एवं कालभैरव मंदिर जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

उज्जैन । कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने आज सुबह चिंतामन गणेश, मंगलनाथ एवं कालभैरव मंदिर पहुंचकर यहां पर दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए किये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया । सर्वप्रथम उन्होंने चिन्तामन गणेश मंदिर में दर्शनार्थियों के प्रवेश एवं निर्गम के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आरइएस के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि चिंतामन मंदिर परिसर में 7000 वर्गफिट में मार्बल फ्लोरिंग अन्य सुविधाओं के निर्माण कार्य जारी है जो 30 अप्रैल तक पूर्ण हो जाएंगे। कलेक्टर ने इस संबंध में मंदिर समिति के प्रशासक एवं अन्य अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने दर्शनार्थियों के लिए अधिक से अधिक सुविधाओं को विकसित करने के निदेश दिए है।कलेक्टर ने इसके बाद मंगलनाथ एवं कालभैरव मंदिर जाकर मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंगलनाथ मंदिर में यूडीए द्वारा निर्मित किये जा रहे शिखर का निरीक्षण किया तथा मंदिर के सामने अवैध अतिक्रमण हो तुरंत हटाने के लिये एसडीएम को निर्देश दिये हैं।

साथ ही पूजन के लिये आवश्यक शेड एवं ओटलों का निर्माण करवाने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई एवं रखरखाव अच्छा पाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर ने कालभैरव मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। यहां पर स्मार्ट सिटी द्वारा पार्किंग विकसित की जा रही है। कलेक्टर ने कहा है कि मंदिर के आसपास इस तरह से निर्माण किया जाये, जिससे यहां पर खुला स्थान अधिक छूटे। मंदिर आने व जाने के लिये विभिन्न संकीर्ण मार्गों को चौड़ा किया जाये। स्मार्ट सिटी द्वारा कालभैरव मंदिर के डेवलपमेंट प्लान का भी प्रदर्शन किया गया। निरीक्षण के दौरान मंगलनाथ एवं कालभैरव मंदिर पर नगर निगम आयुक्त श्री रोशन सिंह, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री आशीष पाठक, एसडीएम श्रीमती कल्याणी पाण्डे एवं चिंतामन गणेश मंदिर में तहसीलदार श्रीमती मधु नायक, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री सुनील शर्मा अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Related posts

सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर विधायक वर्मा मिले अधीक्षण यंत्री जैन से

 पॉप स्टार तनिष्क सिंह उर्फ पैराडॉक्स बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे

जया किशोरी के कार्यक्रम में खाली पडा पंडाल फिर भी ना पुलिस का मान ना पत्रकारों का सम्मान

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page