Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस नेता अधीर रंजन का आरोप : ट्रेनी डॉक्टर के परिवार को किया गया नजरबन्द

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कोलकाता रेप-मर्डर केस की पीड़ित के माता-पिता के नजरबंद होने का दावा किया। अधीर ने शनिवार (31 अगस्त) को कहा कि उन्होंने ट्रेनी डॉक्टर के परिवार से मुलाकात की है। पुलिस ने उन्हें नजरबंद करके रखा है। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा। चारों ओर मोर्चाबंदी कर दी गई है। CISF को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 8 अगस्त की रात को ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की बॉडी मिली। इसके बाद देशभर के डॉक्टर सड़क पर उतर आए थे। सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद कई अस्पतालों के डॉक्टरों ने हड़ताल कैंसिल कर दी। हालांकि बंगाल में प्रदर्शन जारी है।

अधीर बोले- ममता अपनी जिम्मेदारियों से बच रहीं
अधीर रंजन ने कहा कि TMC बंगाल के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कह रही है कि सीबीआई कुछ नहीं कर रही है। सीएम ममता बनर्जी सीबीआई को निशाना बनाकर खुद अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस की जिम्मेदारी है कि वे सीबीआई का सहयोग करें या उसकी कमियों को तथ्यों के साथ बताएं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब CBI ने जांच अपने हाथ में ली, तो सीएम ममता बनर्जी अपनी जिम्मेदारियों से भाग गईं। इस मामले की जांच को गुमराह करने की कोशिश की गई, ताकि कोई भी राज्य सरकार को दोष न दे। जिसके कारण अब तक हमें नहीं पता कि इस मामले में असली अपराधी कौन है।

Related posts

इंदौर निगम परिषद में भाजपा के शासन के 25 साल पूरे : आज मनाया जाएगा उत्साह सीएम होंगे ऑनलाइन शामिल

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भोरासा के बंदोबस्त नक्शे की सुधार प्रक्रिया हुई शुरू पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यवाही से करवाया क्षेत्र की जनता को अवगत

तेजी से बढ़ रही कोरोना के मरीजो की संख्या : अब तक 14 की मौत सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 6 लोग की मौत

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page