Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

टी 20 विश्व कप में भारत ने आयरलैंड को हराया, विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

टी 20 विश्व कप के महिला क्रिकेट में  सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला आयरलैंड से था। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमी फाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप-बी यानी भारत के ग्रुप से इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। यह मैच सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला गया।

भारतीय महिला क्रिकेट  टीम सेमीफाइनल में पहुंची

भारत ने ग्रुप-बी के अपने आखिरी मैच में आयरलैंड को डकवर्थ लुईस सिस्टम मैथड से पांच रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस ग्रुप से इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। ग्रुप-बी की अंक तालिका में फिलहाल इंग्लैंड तीन मैचों में तीन जीत और छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। उसे पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच खेलना है। ऐसे में इंग्लैंड का शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। वहीं, भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इंग्लैंड का नेट रन रेट +1.776 है। पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद भी इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर ही रह सकती है। वहीं, भारत का नेट रन रेट +0.290 है। ग्रुप-बी से वेस्टइंडीज, आयरलैंड और पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

मैच की बात करें तो भारत ने आयरलैंड के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन बनाए। स्मृति मंधाना शतक से चूक गईं। वह 56 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुईं। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है। जवाब में आयरलैंड की टीम ने बारिश की वजह से खेल रुकने तक 8.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए थे। हालांकि, डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से बारिश की वजह से खेल रुकने तक भारत पांच रन आगे था। यानी आयरलैंड को अगर यह मैच जीतना था तो उसे 8.2 ओवर में 59 रन बनाने थे। आयरलैंड की टीम डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से पांच रन पीछे थी और यही निर्णायक साबित हुआ।

Related posts

देशभर में धूम-धाम से मनाया जा रहा विवाह पंचमी का पर्व

Jansamvad Express Digital

भगवान भरोसे’ सिंहस्थ 2028: आगर रोड पर हांफी नगर निगम की दमकल, दूसरी गाड़ी से खींचकर हटाया

Jansamvad Express Digital

झारखण्ड प्रथम चरण सहित देश के दस राज्यों की 31 सीट पर वोटिंग जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment