Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

देवास की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का नगर आगमन पर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

भोरासा निप्र| देवास जिले की खेल और युवा कल्याण कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया आज बुधवार को सोनकच्छ के ग्राम अगेरा में लाडली बहना योजना शिविर का लोकार्पण करने पहुंची, सुबह देवास की सरहदी मैं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया इसके पश्चात ग्राम अगेरा में ग्राम पंचायत ने लाडली बहना योजना शिविर का आयोजन किया उसमें शामिल होकर शिविर का का लोकार्पण किया जिसमे उन्होंने अपने हाथो से कई महिलाओ के फार्म भरे वही अपने हाथो से कन्या पूजन भी किया गया तत्पश्चात ग्राम सांवेर में स्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की वही देवास जाते वक्त नेवरी फाटे पर व भौरासा फाटे पर सोनकच्छ के पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा के नेतृत्व में 51 किलो के पुष्प माला पहना कर जोरदार स्वागत किया व नगर की सड़कों को बनाने के लिए ज्ञापन भी दिया गया वही इस अवसर पर सोनकच्छ मंडल महामंत्री संजय यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष आरामसिंह ठाकुर, सरपंच सुमेर नागर, कमल पटेल, आराम सिंह कुमावत, मुकेश कुमावत, नरेंद्र माली, कमल पाटीदार, फूल सिंह पटेल नेवरी फाटा ,भीम यादव डकाचिया ,संदीप बुनकर, राहुल मुंदडा, मौसम माली, गोलू पालीवाल आदि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।

Related posts

सोपास संगठन सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर रखी अपनी समस्या।

उज्‍जैन- गणतंत्र दिवस पर शिप्रा तट पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव फहराएंगे राष्‍ट्रीय ध्‍वज

Jansamvad Express Digital

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि व्यवसाय शिखर सम्मेलन 2025 में उचित मूल्य प्रावधान की रूपरेखा प्रस्तुत की

Leave a Comment