Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

नगर परिषद एवं मीडिया कर्मी उतरे रोड पर स्वच्छता के प्रति लोगों को रैली निकालकर जागरूक किया, नगर परिषद ने कहा सिंगल यूज प्लास्टिक एवं दुकान के सामने कचरा पाया जाने पर होगी सख्त कार्यवाही

 

रिपोर्ट:- सचित बाहेती

बदनावर । नगर परिषद एवं पत्रकारों द्वारा नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए नगर में जन जागरण रैली निकाली गई। रैली को भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना शेखर यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार, ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की शुरुआत बैजनाथ महादेव मंदिर से की गई जिसमें लाउडस्पीकर से नगर में लोगों को प्रेरित किया गया रैली नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए नगर परिषद भवन पर समापन हुआ। रैली में राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल ने नगर में पैदल घूम कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

स्वच्छता में नंबर वन रैंकिंग के लिए लोगों को अपनी जवाबदारी समझना होगी अग्रवाल

स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हुए राज्य मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा हे। ईस अभियान सै स्वच्छता का स्तर भी सुधरा है।
आज पत्रकारो एवं नगर परिषद के संयुक्त प्रयास से रैली निकालना अपने आप में तारीफ का विषय हैं। अभी तक केवल नगर परिषद सफाई के लिए प्रयासरत थी पर मीडिया कर्मियों का इस तरह सड़क पर उतरकर स्वच्छता के लिए प्रयास करने सै लोक प्रभावित होंगे एवं नगर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। एक नगर साफ एवम् स्वच्छ तब तक नहीं हो सकता जब तक वहां के नागरिक भी उसमें पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान ना करें। अपने नगर को साफ एवं स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिकों की जवाबदारी होती है। स्वच्छता एक सामाजिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारी है जिसे हर व्यक्ति को ग्रहण करना चाहिए। ब्रांड एंबेसडर दिलीप सिंह चौहान ने नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाने हेतु स्वच्छता अमले के साथ नगर की जनता को सहयोग करने की अपील की ताकि स्वच्छता रैंकिंग में नगर परिषद नंबर वन पर पहुंचे। आगे भी जन जागरण चलाकर नगर को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे। शिक्षक प्रदीप पांडे ने पॉलिथीन के दुष्प्रभाव को बताते हुए कहा कि आप जो घर के बाहर पॉलिथीन फेकते उसे गाय एवं अन्य जानवर खा लेते हैं यह पॉलिथीन 400 वर्षों तक खत्म नहीं होती, जिसके कारण गौ माता की मौत हो जाती हैं। जिससे गौ हत्या का पाप हमारे सर आएगा इसलिए इस प्लास्टिक का उपयोग बंद कर दें। अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, शिक्षक प्रदीप पांडे, पार्षद जितेंद्र शर्मा, मनीष राठौड़ महेश पाटीदार, प्रेस कल्ब अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, मनीष शर्मा, राकेश सिंह चौहान, सर्वेश मंडलेचा आदि ने भी संबोधित किया।

सिंगल यूज़ पस्टिक का उपयोग एवं घर के सामने कचरा मिलने पर करेंगे जुर्माना
नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव ने कहा कि आज नगर में लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी को स्वच्छता के लिए जागरूक करने हेतु अवगत करा दिया है यदि इसके बाद भी दुकानदार सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाते है या दुकान के सामने कचरा या गंदगी मिली तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे एवं जुर्माना भी किया जाएगा।
इस जन जागरण रैली में नगर परिषद अध्यक्ष, मीडिया कर्मी, सहित कई सामाजिक संगठनों कै पदाधिकारि हाथ में तख्तियां लेकर सड़कों पर निकले जिसे देखकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए सभी के हाथों में तख्तियां थी जिसमें लिखा था जो स्वच्छता को नहीं अपनाएगा वह बीमारियों का घर बन जाएगा। बापू का एक ही सपना स्वक्ष और सुंदर हो भारत अपना। हो गई है गंदगी की अति साफ सफाई की बढ़ाओ गति। आदि स्लोगन लिखकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

ईस मौके पर भारत विकास परिषद सै सौरभ सोमानी, अणु पाठशाला रिंकू मंडलेचा, दुर्गा धाम से परिवार मनीष राठौड, सुरेश पवार, ज्ञानदीप मंडल विजय बाफना प्रदीप पांडे श्री सहयोग सेवा संस्था सर्वेश मंडलेचा। पार्षद जितेंद्र शर्मा, जगदीश पाटीदार,झंनुबाई शांतिलाल सिर्वी,भारतीय राठौड़ बबीता नागल, अनीता चौहान, संतोष चौहान,नवीन चौहान, विनय पाटीदार,मनीष शर्मा, प्रवीण चावला,सचित बाहेती,प्रदीप पँवार आदि उपस्थित थे।

Related posts

सोमवार को ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल , कहा कोर्ट सुनवाई तक इंतजार करे ED

Jansamvad Express Digital

देश में स्टूडेंट सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा पेरेंट्स इसके लिए जिम्मेदार क्योकि वह पढाई के लिए दबाव डालते है

Jansamvad Express Digital

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से इतर लिकटेंस्टीन के राजकुमार प्रिंस एलोइस के साथ द्विपक्षीय बैठक की

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page