Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल: 16 जिलों की 152 सीटों पर पहले चरण का मतदान जारी

 पश्चिम बंगाल || पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान आज सुबह से शुरू हो गया है। इन जिलों में दार्जिलिंग, कलिम्‍पोंग, जलपाईगुडी, अलीपुरदुआर, कूचबिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम बर्धमान, पुरूलिया, बांकुडा, झाडग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और पुर्वी मेदिनीपुर शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में चुनाव मैदान में 1478 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के पात्र हैं, जिनमें 1.84 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिलाएं मतदाता शामिल है।

वहीं प्रशासन ने चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए है। करीब 2407 कंपनियों के साथ ढाई लाख से ज्यादा केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान हो सके। \

 

Related posts

भाजपा चुनाव समिति की बैठक आज मध्यप्रदेश छतीसगढ़ और राजस्थान के प्रत्याशियों के नाम पर होगा मंथन

Jansamvad Express Digital

असम के हिमंता ने खोल दी चंपाई सोरेन की किताब :झारखण्ड की राजनीति में मचाया भूचाल: चंपाई सोरेन करेंगे भाजपा ज्वाइन

ईरान का इजराइल पर 300 मिसाइलों और ड्रोन से हमला

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment