Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पोर्न स्टार केस में ट्रंप की सजा टली : अब 18 सितम्बर की जगह 26 नवम्बर को आएगा फैसला

पोर्न स्टार केस में दोषी करार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मैनहट्टन कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। उन्हें राष्ट्रपति चुनाव के बाद सजा सुनाई जाएगी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक मामले की सुनवाई कर रहे जज जुआन मर्चेन ने कहा कि ट्रम्प की सजा का ऐलान 26 नवंबर को किया जाएगा।

अमेरिका में 5 नवंबर को चुनाव होंगे। ट्रम्प को जुलाई में ही सजा सुनाई जाने वाली थी। हालांकि तब इसे आगे बढ़ाकर 18 सितंबर तय किया गया। अब इसे 68 दिन के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है।

दरअसल, इसी साल 30 मई को कोर्ट ने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और 2016 के चुनावी कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 मामले में ट्रम्प को दोषी पाया था। ट्रम्प किसी अपराध में दोषी पाए जाने वाले पहले राष्ट्रपति या पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बने।

Related posts

मंगलवार से लापता 4 साल की मासूम का शव मिला , बोरे में बंद लाश मिली पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

Jansamvad Express Digital

नेता बड़े स्मार्ट होते है मुझसे मिलने तो साधारण बनकर आते है जब उनके घर जाते है तो BMW दिखती है , नेता को समझने के लिए उनके बच्चो से मिलता हूँ – राहुल गाँधी

Jansamvad Express Digital

पुलिस कर्मी की लाठी डंडों से पिटाई : सड़क हादसे के बाद उपजा विवाद, मारपीट करने वाले 9 व्यक्तियों पर केस दर्ज घायल पुलिसकर्मी इंदौर रेफर।

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment