Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात ने अपने 11 वर्ष पूरे किए

नई दिल्ली || प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात ने आज अपने 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के अवसर पर प्रसारित किया गया था। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम के 126 एपिसोड में राष्ट्र को संबोधित किया है। यह कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है। यह देश के कोने-कोने तक पहुँच चुका है। यह सरकार और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करता है। सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणा देता है और राष्ट्रीय एकता को मज़बूत करता है। मन की बात ने न केवल नीतियों को जनांदोलनों में बदला है, बल्कि यह भी दिखाया है कि कैसे एक नेता की आवाज़ देश के हर हिस्से तक पहुँच सकती है।

Related posts

नजर हटी दुर्घटना घटी , कुली की सही समय पर यात्री पर गई नजर और बच गई जान ,नही तो आ गई थी मौत

क़तर में फंसी मनीषा : सीएम की गृह मंत्री शाह से बात

Jansamvad Express Digital

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन का शुभारंभ: वीर दुर्गादास की छत्री के संरक्षण-विकास कार्यों का भूमिपूजन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment