Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

प्रियंका गांधी ने MP में की बड़ी घोषणा: कांग्रेस सरकार बनने पर शुरू होगी ‘ पढ़ो-पढ़ाओ योजना’ कांग्रेस सरकार आई तो बच्चो को पढने के लिए हर महीने 500 से 1500 रु तक आर्थिक सहायता

मंडला ( मध्यप्रदेश )|  आगामी 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। एक तरफ प्रदेश की शिवराज सरकार ने महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत करके बड़ा दांव खेला  है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी भी बड़े-बड़े दावे करती हुई नजर आ रही है।

विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में बड़े नेताओं के दौरे भी लगातार चल रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर आए थे और आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मध्य प्रदेश के दौरे पर आई। प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के मंडला  में जनसभा को संबोधित करने पहुंची है। जहां उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया है। 

प्रियंका गांधी ने मंडला (Mandala) में ‘जन आक्रोश रैली’ में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की तरफ से बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देने का भी वादा किया। प्रियंका गांधी ने घोषणा की है कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो फिर बच्चों को ‘पढ़ो-पढ़ाओ योजना’ (Padho Padhao Yojana) के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी। 

उन्होंने लोगों से वादा किया है कि हम सारी घोषणाएं को पूरा करेंगे। उन्होंने आदिवासियों से वादा किया है कि छत्तीसगढ़ की तरह हम एमपी में भी तेंदुपत्ता संग्राहकों को 4000 हजार रुपए प्रति बोरा देंगे। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने एक गेम चेंजर घोषणा की है, इसका नाम पढ़ो और पढ़ाओ योजना है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 500 से 1500 रुपए तक की राशि दी जाएगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रत्येक स्कूली बच्चे को पढ़ो और पढ़ाओ योजना के तहत हर महीने 500 रुपए से 1,500 रुपये दिए जाएंगे। कक्षा-1 से कक्षा-8 तक के बच्चों को 500 रुपये दिए जाएंगे। फिर कक्षा-9 और कक्षा-10 के बच्चों को एक हजार रुपये और कक्षा-11 और कक्षा-12 के बच्चों को 1,500 रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे।  

Related posts

उज्जैन गोली कांड के मुख्य सरगना को पुलिस ने मारी गोली

Jansamvad Express Digital

Indore Water Crisis: कांग्रेस का हल्लाबोल, सरकार को उग्र आंदोलन की चेतावनी

उज्जैन में MDMA ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा:75 किलो केमिकल, समेत 8.5 लाख नकद और कार जब्त, 3 गिरफ्तार

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page