Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी-शमिता शेट्टी ने किये बाबा महाकाल के दर्शन: शयन आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन || फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी ने उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। दोनों बहनों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार रात्रि की शयन आरती में भाग लिया और विधिवत पूजन-अर्चन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के बाद शिल्पा शेट्टी ने कहा कि महाकाल के दर्शन किसी की इच्छा से नहीं, बल्कि बाबा के बुलावे से ही होते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा लगा जैसे बाबा महाकाल का बुलावा आ गया हो, इसलिए वे तुरंत उज्जैन चली आईं। शिल्पा शेट्टी ने शयन आरती के अनुभव को अत्यंत अद्भुत बताते हुए कहा कि इसकी ऊर्जा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है और वे पुनः दर्शन के लिए उज्जैन आना चाहेंगी।अभिनेत्रियों के मंदिर परिसर में आगमन पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक  ने शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी का स्वागत एवं सम्मान किया।

शमिता शेट्टी ने बताया कि यह उनकी पहली महाकालेश्वर मंदिर यात्रा थी। उन्होंने कहा कि उन्हें आज महसूस हुआ कि आखिरकार बाबा का बुलावा आ गया। दर्शन के पश्चात उन्हें गहरी शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। दोनों अभिनेत्रियों ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति होने की बात कही।

Related posts

पति पत्नी विवाद में तीन साल के बच्चे को जमीन पर फैंकने का मामला : उपचार के दौरान बच्चे की मौत, पति पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा

बडनगर थाने के सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट , बदमाशो ने रिवाल्वर भी लूटी

राष्ट्रपति मुर्मु ने स्कोप एमिनेंस अवार्ड्स में पीएसई की भूमिका को सराहा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page