Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

बेंगलुरु रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के 2 आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में NIA ने शुक्रवार को कोलकाता से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके नाम अब्दुल मतीन ताहा और मुसाविर हुसैन शाजिब हैं। NIA के मुताबिक, 2 मार्च को शाजिब ने कैफे में IED रखा था, जबकि ताहा ने इसका पूरा प्लान तैयार किया था।

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस की जांच कर रही NIA ने 5 अप्रैल को बताया था कि मामले में मुख्य और सह-आरोपी की पहचान हो गई है। मुसाविर हुसैन शाजिब मुख्य आरोपी और अब्दुल मतीन ताहा सह-आरोपी है। मुसाविर ही कैफे में विस्फोटक लेकर गया था। दोनों ही शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं।

NIA ने दोनों की तलाश में कर्नाटक, तमिलनाडु और यूपी के 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी। 29 मार्च से दोनों पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित है। वहीं, जांच एजेंसी ने ब्लास्ट केस में BJP कार्यकर्ता साई प्रसाद को भी हिरासत में लिया है। NIA का कहना है कि साई का कैफे ब्लास्ट के आरोपियों से कनेक्शन है।

इससे पहले जांच एजेंसी ने 23 मार्च को दो संदिग्धों की पहचान की थी। फरार आरोपी ताहा तमिलनाडु पुलिस इंस्पेक्टर के विल्सन की हत्या के मामले में वॉन्टेड था और चेन्नई में मुख्य संदिग्ध के साथ रहा था। NIA के मुताबिक, शाजिब और ताहा दोनों ही ISIS मॉड्यूल का हिस्सा हैं। इसकी पुष्टि मॉड्यूल के सदस्यों ने भी की थी, जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था।

Related posts

24 डिपार्टमेंटल पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी का गठन : भाजपा 11 ,कांग्रेस 4 ,TMC 2 और सपा 1 कमेटी की अध्यक्षता करेगी , छोटे दलों को भी मिली अध्यक्षता

Jansamvad Express Digital

दीवाली से पहले मुंबई बांद्रा स्टेशन में दुखद घटना, ट्रेन में चढ़ते समय मची भगदड़, 9 यात्री घायल, 2 गंभीर

सावन के चोथे सोमवार को महाकाल मंदिर में लगा भक्तो का जनसैलाब , श्रद्धालुओ ने चलित रूप से भस्म आरती के दर्शन किये

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment