Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

बेसमेंट में बनी लायब्रेरी में पढ़ रहे थे बच्चे: अचानक भरने लगा पानी, तीन छात्रों की मौत

दिल्ली में शनिवार शाम को हुई बारिश के चलते ओल्ड राजेंद्र नगर के राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया। जलभराव के कारण 3 स्टूडेंट की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शाम 7 बजे सूचना मिलने के बाद NDRF को बुलाया गया। देर रात को 3 स्टूडेंट के शव और 14 छात्रों को सुरक्षित निकाला गया।

हादसे में इन छात्र छात्राओ की गई जान

शनिवार रात को बिल्डिंग में पावर कट के कारण बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी का बायोमेट्रिक गेट जाम हो गया। बच्चे अंधेरे में लाइब्रेरी के अंदर फंस गए। गेट बंद होने के कारण पानी शुरुआत में बेसमेंट में नहीं घुसा था, लेकिन कुछ मिनट बाद ही पानी का प्रेशर तेज हुआ और गेट टूट गया। गेट टूटने के बाद पानी तेजी से बेसमेंट में भरने लगा।

बचाव दल के द्वारा बेसमेंट से पानी निकाला गया

चश्मदीद ने बताया कि बहाव इतना तेज था कि सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल हो रहा था। कुछ सेकेंड में ही घुटनों तक पानी भर गया। ऐसे में बच्चे बेंच पर खड़े हो गए। महज 2-3 मिनट में ही पूरे बेसमेंट में 10-12 फीट पानी भर गया। बाद में बच्चों को बचाने के लिए रस्सियां फेंकी गईं, लेकिन पानी गंदा था, इसलिए रस्सी दिखाई नहीं दी। कोचिंग मालिक अभिषेक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

उज्जैन निगम कमिश्नर आशीष पाठक का तबादला अब 2017 बेच के आईएएस अभिलाष मिश्रा होंगे निगम आयुक्त

Jansamvad Express Digital

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री का चयन बैठको में अटका : महायुती में सीएम चयन को लेकर अंतर कलह जारी

Jansamvad Express Digital

महू के थाना प्रभारी के 27 वर्षीय पुत्र की कार्डियक अरेस्ट आने से मौत …पेपर पढने के दोरान आई खांसी और चली गई जान

Leave a Comment