Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भोपाल में वार्ड 41 में उपचुनाव आज ,09 जनवरी को होगी काउंटिंग

भोपाल | वार्ड क्रमांक 41 में कांग्रेस के पार्षद के निधन के बाद खाली हुई सीट पर अब उपचुनाव होने जा रहा है , कांग्रेस भाजपा सहित आप के प्रत्याशी उपचुनाव में मैदान में है , वही कुल 09 दावेदारों ने यह अपनी किस्मत आजमाने के लिए फार्म भरा है |

एक नजर वार्ड चुनाव पर 

भोपाल के वार्ड-41 में पार्षद और जिले के कुल 355 पंच पदों के लिए चुनाव आज शुक्रवार को होंगे। पार्षद पद के लिए कुल 9 कैंडिडेट मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 22 हजार 511 वोटर करेंगे। एक दिन पहले गुरुवार को मतदान सामग्री केंद्रों पर रवाना कर दी गई थी। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी, जो शाम 5 बजे तक चलेगी।

यह सीट मौजूदा परिषद के सबसे सीनियर पार्षद मोहम्मद सगीर के निधन से 25 जुलाई को खाली हो गई थी। पार्षद पद के लिए कुल 27 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 9 जनवरी को काउंटिंग होगी।

बीजेपी-कांग्रेस के साथ ‘आप’ भी मैदान में
बीजेपी-कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी पार्षद चुनाव में मैदान में है। आम आदमी पार्टी से असद अली, कांग्रेस से मो. फहीम, बीजेपी से डॉ. रेहान सिद्धीकी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से तौकीर अहमद निजामी के साथ ही निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में अहमद अकबर खान, अलीमउद्दीन कुरैशी, काजी आसिफ, मो. अजहर मियां और मो. कलीम खां मैदान में हैं।

Related posts

सामना के संपादक संजय राउत के साथ उद्धव ठाकरे का पॉडकास्ट इंटरव्यू :उद्धव बोले- ठाकरे ब्रांड नहीं

इंदौर के ISBT में काम करने वाला निकला पंजाब के बब्बर खालसा आतंकी संघटन का सदस्य

Jansamvad Express Digital

नरवर की महारानी की हत्या नही इंदौर के अस्पताल में हुई सामान्य मौत ,अपनी मर्जी से बेटी की देखरेख में थी आखरी समय तक बेटी ने की देखरेख

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment