Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश के कई इलाको में सुबह बारिश राजस्थान में गिरे ओले

नई दिल्ली |  देश के कई राज्यों में ठण्ड का असर देखने को मिल रहा है और ठण्ड के चलते दिन में कोहरा छाया हुआ है ,  उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के कई  शहरों में शनिवार की सुबह बरसात के साथ हुई। राजस्थान के कोटा में ओले भी गिरे। माउंट आबू में सुबह तापमान 4º सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत देश के 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश-ओले की वजह से इन जगहों पर ठंड का असर बढ़ गया है।

उधर, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर और मध्य भारत के 16 राज्यों में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। विजिबिलिटी घटने के कारण नए साल में लगातार छठे दिन ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी रहा। साथ ही दिल्ली-राजस्थान समेत उत्तर भारत के एयरपोर्ट से उड़ने वाली स्पाइसजेट की कई फ्लाइट्स कोहरे के कारण प्रभावित हुईं। भोपाल, लखनऊ, जम्मू, अजमेर समेत 17 शहरों में शनिवार सुबह विजिबिलिटी 200 मीटर से कम रह गई।

सर्दी के बढ़ते असर को देखते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। स्कूल अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

वहीं, राजस्थान के जयपुर में सरकारी और निजी स्कूलों में 8वीं क्लास तक की ठंड की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। सीकर में भी 15 जनवरी से स्कूल खुलेंगे।

Related posts

महाकाल मंदिर में मनाई जाने वाली होलिका और रंग पंचमी को लेकर प्रशासन की बैठक : महाकाल मंदिर में रंग-गुलाल बैन

Jansamvad Express Digital

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन पहुंची महाकाल दर्शन करने

Jansamvad Express Digital

शहर में ई रिक्शा से बिगडती यातायात व्यवस्था : रूट निर्धारण ही आखरी विकल्प नई बिक्री पर रोक संभव नहीं , लेकिन नई गाडियों को तय रूट पर संचालन संभव

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page