Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश सहित अन्य दो राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम को घोषणा रविवार तक तय , भाजपा में मंथन जारी

भोपाल | देश के तीन राज्यों में भाजपा की नवनियुक्त सरकार के मुखिया के लिए अभी रास्ते क्लियर नहीं हुए है भाजपा के अन्दर खाने में प्रदेश के मुखियाओ के चयन के लिए माथा पच्ची जारी है |राजस्थान छत्तीसगढ़ और   मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर  फ़िलहाल तो चर्चाओ का दौर जारी है। मध्यप्रदेश में  भाजपा ओबीसी चेहरे पर विचार कर रही है। यही वजह है कि पार्टी ने नए चुने गए ओबीसी विधायकों की लिस्ट मांगी है।

बैठक से पहले आज (शुक्रवार) को ऑब्जर्वर की नियुक्ति हो सकती है। भाजपा ने 10 दिसंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई है। ऑब्जर्वर इसमें विधायक दल के नेता यानी सीएम की घोषणा करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, आलाकमान मप्र में सीएम को लेकर ओबीसी चेहरे की ओर बढ़ रहा है। शिवराज सिंह चौहान के बदलने की स्थिति में प्रहलाद पटेल का नाम सबसे आगे है। बिल्कुल नया ओबीसी फेस देने पर भी विचार हो रहा है। अगर ओबीसी कार्ड नहीं चला तो ऐसे में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे होगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी डिप्टी सीएम के फॉर्मूले को लागू किया जाएगा।

इधर, दिल्ली में डेरा डाले बड़े नेताओं में प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और वीडी शर्मा भोपाल लौट आए हैं। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस रविवार को खत्म हो जाएगा। वहीं,मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल पर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि यह तय करना पार्टी का काम है। सीएम शिवराज सिंह शुक्रवार को राघौगढ़ जाएंगे।

Related posts

फ़िल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली

भारत पहुंचे स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति, एआई समिट में लेंगे हिस्सा

Jansamvad Express Digital

कभी खाया है खौलते नमक वाला आलू? पानी की तरह उबलता है नमक, सिर्फ कड़ाही देखने दूर-दूर से आते हैं लोग

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment