Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराज्य

मध्‍य प्रदेश विधानसभा में विधायकों को आइपैड पर उपलब्ध होगा बजट

230 विधायकों को दिए जाएंगे आइपैड, विधानसभा की कार्यवाही होगी आनलाइन

भोपाल। इस बार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही आनलाइन होगी। विधानसभा अध्यक्ष सहित 230 विधायकों को आइपैड दिए जाएंगे। जिन विधायकों को आइपैड चलाना नहीं आता, उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सदन में विधायकों को आइपैड पर ही बजट उपलब्ध कराया जाएगा और विधायकों के प्रश्नों का उत्तर भी आइपैड पर उपलब्ध कराने की तैयारी है। इस नवाचार से कुछ हद तक विधानसभा की कार्यवाही पेपरलेस होगी वित्त विभाग ने आइपैड के लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया है। 50 से 60 हजार कीमत के आइपैड खरीदे जाएंगे। यह केवल विधानसभा की कार्यवाही के समय ही विधायकों को दिए जाएंगे। सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर इन्हें विधानसभा में ही जमा करा लिया जाएगा।

सदन की कार्यवाही पेपरलेस करना चाहते हैं विधानसभा अध्यक्ष
विधानसभा अध्यक्ष का पदभार संभालते ही गिरीश गौतम ने सबसे पहले असंसदीय शब्दों का शब्दकोश बनाने की तैयारी कराई थी और विधानसभा की कार्यवाही पेपरलेस करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। आइपैड पर बजट उपलब्ध कराने के साथ विधायकों को सदन से संबंधित अन्य दस्तावेज भी आइपैड पर ही उपलब्ध कराने की तैयारी है।
ई-विधान योजना के तहत मप्र विधानसभा भी होगी आधुनिक
भारत सरकार ई-विधान योजना के तहत सभी राज्यों को अपनी-अपनी विधानसभा को पेपरलेस बनाना है। प्रदेश के अधिकांश राज्य ई-विधान के तहत ही विधानसभा की कार्यवाही कर रहे हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा को भी पेपरलेस बनाने की कवायद के तहत विधायकों को आइपैड दिए जाएंगे। इसके लिए भारत सरकार द्वारा बजट उपलब्ध कराया जाएगा।

Related posts

उज्जैन काल भैरव मंदिर : ₹500 के VIP टिकट से 5 दिन में ₹25 लाख की बंपर आय, भक्तों ने नई व्यवस्था को सराहा

Jansamvad Express Digital

MP Politics: 1 अक्टूबर को राहुल गांधी बालाघाट में, 3 अक्टूबर को अमित शाह का भोपाल दौरा – आदिवासी vs गौपालक कार्ड से गरमाएगी सियासत

Jansamvad Express Digital

प्रयागराज कुम्भ में देखा भीड़ मेनेजमेंट शिवरात्रि पर करेंगे डेमो : होटलों के पॅकेज के लिए सिंहस्थ के पहले बनेगा अम्ब्रेला एप

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page