Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मशहूर सिंगर प्रतिक बच्चन ने किये महाकाल दर्शन : भस्म आरती में हुए टीम के साथ शामिल

उज्जैन | मशहूर पॉप सिंगर  प्रतीक बच्चन  जिन्हें  बी प्राक (पूर्व में प्रक्की बी) के नाम से  जाना जाता है, जो एक  पंजाबी और हिंदी संगीत उद्योग से जुड़े एक भारतीय गायक, संगीत निर्देशक, संगीतकार और संगीत निर्माता हैं। फिल्म   ‘केसरी’ के प्रसिद्ध गाने ‘तेरी मिट्टी’ के गायक और संगीत निर्देशक  बुधवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। साल 2021 में इस गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले बी प्राक ने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती देखी।

आरती के बाद उन्होंने देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उनके साथ उनकी टीम के सदस्य भी थे। पूजा के बाद बी प्राक ने कहा कि महाकाल के दर्शन अद्भुत हैं, और मंदिर की व्यवस्था भी शानदार है। बता दें आज शाम राऊ के ड्राइव इन सिनेमा में बी प्राक का इवेंट हैं।

2020 में, उन्होंने “कुछ भी हो जाए”, “बेशरम बेवफ़ा”, “क्यों”, और “बरस बरस” जैसे ट्रैक रिलीज़ किए, और उन्होंने एमी विर्क की फ़िल्म ” सुफ़ना ” के लिए जानी के बोलों के साथ गाने लिखे। उन्होंने कुछ गाने गाए भी।

आज उज्जैन  मंदिर दर्शन के दोरान प्रतिक बच्चन ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, और सभी को एक बार भस्म आरती में शामिल होना चाहिए। महाकाल दर्शन के बाद उन्होंने मंगलनाथ मंदिर में भी पूजा की।

Related posts

मुस्लिम मैरिज एंड डिवोर्स रजिस्ट्रेशन बिल पेश करेगी असम सरकार: अब काजी नहीं, सरकार करेगी निकाह का रजिस्ट्रेशन

नाले के पानी से सब्जियों की सिंचाई रोकी : करमेता  , रेगवां और कचनारी के खेतों से किए गए पंप जब्त

Jansamvad Express Digital

उत्तर भारत समेत कई राज्यों में शीत लहर का कहर, जनजीवन प्रभावित

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment