Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागखेलमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में भारत की चार्वी मेहता को सिल्वर मेडल

उज्जैन । गोवा में 22 से 30 जुलाई तक चल रही 24 वीं इंडिविजुअल वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के तीसरे दिन भारतीय टीम की प्रतिभाशाली खिलाड़ी चार्वी मेहता ने शतरंज के ब्लिट्ज फॉर्मेट में भारी उलट फेर करते हुए विश्व शतरंज चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। चार्वी ने इस चैंपियनशिप में प्रारंभ के तीन मैचों में पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी कर व्हीलचेयर कैटेगरी में विश्व में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया, वहीं दूसरी ओर चेस के स्टैंडर्ड एवं रैपिड फॉर्मेट में लगातार बढ़त बनाए हुए है।

यह जानकारी उज्जयिनी शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ एवं सचिव महावीर जैन ने देते हुए बताया कि केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत चार्वी मेहता लगातार तीन वर्षों तक राष्ट्रीय पैरा चेस चैंपियनशिप में महिला वर्ग में राष्ट्रीय विजेता होने का गौरव भी प्राप्त कर चुकी है। चार्वी इंटरनेशनल मल्लखंब अंपायर एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा सर्वोच्च खेल अलंकरण विक्रम एवं विश्वामित्र अवार्ड से अलंकृत डॉ. आशीष मेहता एवं इंजीनियर तरुश्री मेहता की सुपुत्री है।

राष्ट्रीय खिलाड़ी जयेश खत्री से शतरंज की बारीकियों का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त चार्वी मेहता राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक नीरज सिंह कुशवाहा, ओमप्रकाश कँवल एवं वर्तमान में अरबाज खान के प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ ही देश के वरिष्ठ शतरंज विशेषज्ञ से ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। चार्वी की गौरवमई उपलब्धि पर शतरंज संघ के पदाधिकारियों एवं विभिन्न खेल संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related posts

मीटिंग में आरोपी की पत्नी को बुलाया हुआ हमला: चरस-गांजा बेचने वालों ने कॉलोनी के लोगों पर पथराव किया

Jansamvad Express Digital

दिल्ली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, लॉरेंस गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार

विधानसभा में बजट सत्र का आज दुसरा दिन : कांग्रेस विधायक नर्सिंग घोटाले को लेकर विरोध करने पहुचे

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page