Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

शराब के चक्कर में चली गई नोकरी : अब घर का रहा ना बार का आरक्षक ने गवा दी नोकरी

उज्जैन || मध्यप्रदेश  के उज्जैन  में पदस्थ रहे आरक्षक राहुल होलकर को पुलिस विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आरक्षक ने अपने एक अन्य साथी आरक्षक के साथ बियर बार में जाकर टेबल पर पिस्टल रखकर शराब पी थी। जिसके बाद से राहुल निलंबित था। जांच पूरी होने के बाद उसे गुरुवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

मामला 7 दिसंबर 2023 का है। रात लगभग 9 बजे आरक्षक राहुल होलकर, बैज नंबर 1120 अपने साथी आरक्षक शिवप्रताप राजावत के साथ बड़नगर बायपास रोड स्थित “माली तड़का बियर बार” में अनधिकृत रूप से घुसा। आरोपी आरक्षक सादे कपड़ों में था। इसके बावजूद वह सरकारी सर्विस पिस्टल टेबल पर रखकर शराब पिता पकड़ाया था।

इस घटना के बाद राहुल को लाइन भेज कर उस पर जांच बैठा दी गई थी। करीब डेढ़ वर्ष बाद आरक्षक राहुल की हरकत को पुलिस विभाग की गरिमा के प्रतिकूल, अत्यंत अनुशासनहीन तथा सेवा आचरण नियमों का घोर उल्लंघन मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के अंतर्गत सेवा से बर्खास्त करने की कार्यवाही की गई है।

इसके साथ ही विभागीय दायित्वों के प्रति उदासीनता एवं अनुशासनहीन आचरण के लिए पुलिस लाइन उज्जैन में तैनात मामले के अन्य आरोपी आरक्षक शिवप्रताप राजावत पर एक वेतन वृद्धि रोकने का दंड लगाया गया है।

 

Related posts

KBC की हॉट सीट पर बैठी होनहार एस आई ने तनाव के चलते दे दी जान : डिप्रेशन बना मौत का कारण

Jansamvad Express Digital

पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान : 4 मई को आएगा परिणाम

पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा की आज से होगी शुरुवात , मुख्यमंत्री डॉ यादव करेंगे शुभारम्भ

Leave a Comment