Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेश

श्री महाकालेश्वर मंदिर में हैदराबाद के भक्त द्वारा चांदी का मुकुट दान में प्राप्त

उज्जैन |  श्री महाकालेश्वर मंदिर में हैदराबाद से पधारे श्री अरुण कुमार व राहुल कुमार द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी श्री यश शर्मा की प्रेरणा से 02 किलो 988 ग्राम का चांदी का मुकुट भगवान श्री महाकालेश्वर जी को अर्पित किया गया।

जिसे मंदिर के सहायक प्रशासक श्री मूलचंद जूनवाल द्वारा प्राप्त कर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी कोठार प्रभारी श्री मनीष पांचाल द्वारा दी गई।

मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थायें दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्‍क अन्‍नक्षेत्र , गौशाला, चिकित्‍सा आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं।
समय–समय पर मंदिर के अधिकारी/ पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्‍यों व कर्मचारियों के माध्‍यम से भी भक्‍तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है।

Related posts

ग्लोबल लीडर अप्रूवल लिस्ट में 76% रेटिंग पर मोदी तो 40% रेटिंग के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति सातवें स्थान पर

मुख्यमंत्री मोहन यादव का मिशन छिंदवाडा : दिग्गी के राजगढ़ पर भी फोकस

Jansamvad Express Digital

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व निकाली तिरंगा यात्रा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment