Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्य

संदीप तेल हत्याकांड में आरोपी रोहित सेठी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

इंदौर (Indore): मध्यप्रदेश के इंदौर  शहर में हुए  चर्चित संदीप तेल हत्याकांड (sandeep tel murder case) के आरोपी केबल आपरेटर  रोहित सेठी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. वह लंबे समय से वह उज्जैन केन्द्रीय  जेल बंद है. उसकी ओर से सीनियर अधिवक्ता मुकुल रोहतगी, पुनीत जैन ने पैरवी की.  ओर  पेश किये गए  तर्क में कहा गया कि केस में मटेरियल एविडेंस हो चुके हैं. अनेक गवाही के कथन बाकी है, ट्रायल में लंबा समय लग सकता है, ऐसे में उसे जमानत का लाभ दिया जाए. तर्को के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने रोहित को जमानत दे दी.

आपको बता दे कि मनीषपुरी निवासी कमोडिटी कारोबारी संदीप अग्रवाल उर्फ संदीप तेल की 26 जनवरी 2019 को विजय नगर थाने के समीप उस समय गोली मार कर हत्या कर दी थी जब वह अपने आफिस से बाहर आ रहा था. पुलिस ने केबल कारोबारी रोहित सेठी सहित मंदसौर के गैंगस्टर सुधाकर, देवीलाल जाट, आर्यन सहित मुख्य शूटर जितेंद्र बना को गिरफ्तार किया था. पुलिस कहानी के मुताबिक करीब 19 करोड़ रुपए के लेनदेन को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. इसमें सुपारी लेकर गैंगस्टर सुधाकर मराठा के इशारे पर इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर देवीलाल और उसके साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Related posts

प्रदेश में जारी है विकास यात्राओं में विकास की सौगातें देने का सिलसिला

Jansamvad Express Digital

9 अगस्त क्रांति दिवस पर स्वंत्रता सेनानी उतराधिकारीयो ने ली शपथ

सिंहस्थ 2028 (Simhastha 2028) : ब्रिज निर्माण में सुस्ती पर संभागायुक्त सख्त, एजेंसी पर 5 लाख जुर्माना

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment